[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 15 मई तक नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर देने का है लक्ष्य

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 15 मई तक नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर देने का है लक्ष्य

0
जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 15 मई तक नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर देने का है लक्ष्य
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक के नये सत्र 2026-30 में नामांकन शुरू किये जाने को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ राणा विक्रम सिंह ने बताया कि विषयवार सीटों की संख्या भी तैयार कर ली गयी है. ऑनलाइन मोड में ही नामांकन के लिए अप्लाइ लिया जायेगा. ऐसे में जिस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अप्लाइ व अन्य प्रक्रियाएं होंगी. उसका ट्रायल अंतिम चरण में है. 14 मई की शाम तक नोटिफिकेशन जारी होने की बात भी कहीं जा रही है. वहीं 15 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर देने का लक्ष्य रखा गया है. यदि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या नहीं आयी, तो अगले एक-दो दिनों में नये सत्र में नामांकन के लिए अप्लाइ शुरू किया जा सकता है. छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि कला, विज्ञान तथा वाणिज्य के अंतर्गत प्रमंडल के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में 50 हजार सीटों पर दाखिला होना है. इस बार सात निश्चय के तहत राज्य सरकार के निर्देश पर छपरा, सीवान व गोपालगंज में प्रखंड स्तर पर जो 28 राजकीय डिग्री महाविद्यालय खुले हैं. उन कॉलेजों में भी नामांकन लिया जायेगा. इन नये कॉलेजों में कुल छह विषयों की पढ़ाई होगी. जिसके अंतर्गत प्रति कॉलेज करीब 40 सीटों पर दाखिला होना है. इन कॉलेज में नामांकन व अन्य प्रक्रियाओं के संचालन हेतु भी गाइडलाइन जारी किया जायेगा. साथ ही विश्वविद्यालय के अंतर्गत अभी जो कॉलेज संचालित हो रहे हैं. उन्हीं के प्राचार्य ही राजकीय डिग्री कॉलेज का प्रभार लेंगे. जिनकी देखरेख में कॉलेज का संचालन हो सकेगा.

वेबसाइट पर जारी की जायेगी सीटों की संख्या : विवि से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन का नोटिफिकेशन जारी होने से पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की विषयवार सूची अपडेट की जायेगी. जिससे छात्रों को कॉलेज के चयन में आसानी होगी. विदित हो कि हर साल नामांकन के लिए अप्लाइ करते समय छात्रों को कम से कम तीन कॉलेजों के चयन का विकल्प दिया जाता था. लेकिन इस बार पांच कॉलेजों के विकल्प चयन का अवसर मिलेगा. अप्लाइ करते समय छात्र-छात्राएं जिन पांच कॉलेजों को विकल्प के रूप में चुनेगें. उन्हें कॉलेज में से किसी एक में नामांकन के लिए सीट अलॉट किया जायेगा. पहले से कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की जानकारी नहीं होने के कारण अधिकतर छात्र-छात्राएं अपने घर से नजदीक के कॉलेज में नामांकन के लिए आवेदन नहीं कर पाते थे.

इन विषयों में मिलेगा दाखिला : स्नातक सत्र 2026 में छात्रों को फिजिक्स, कॉमर्स, गणित, बॉटनी, केमेस्ट्री, जूलॉजी, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, फिलॉसफी, अर्थशास्त्र, इतिहास, साइकोलॉजी, भूगोल, राजनीति विज्ञान, सोशियोलॉजी, संगीत और गृहविज्ञान में दाखिले का अवसर मिलेगा. विश्वविद्यालय ने वोकेशनल कोर्स के रूप में बीसीए, बीबीए, बायोटेक, बीजेएमसी व फिश एंड फिशरज को भी सिलेबस में शामिल किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel