[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Saran News : भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक में मतदाता सूची के प्रकाशन पर दिया गया जोर

Saran News : भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक में मतदाता सूची के प्रकाशन पर दिया गया जोर

0
Saran News : भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक में मतदाता सूची के प्रकाशन पर दिया गया जोर
सांकेतिक तस्वीर

सोनपुर. भारतीय जनता पार्टी सोनपुर नगर मंडल के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सभी मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने की. बैठक में आगामी चुनावों की तैयारी के तहत मतदाता सूची के प्रकाशन की जिम्मेदारी सभी मंडल अध्यक्षों को सौंपी गयी. साथ ही संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित करने के लिए कार्यों की समीक्षा भी की गयी. जिला मंत्री राजीव सिंह ने कहा कि वोटर लिस्ट के प्रारूप प्रकाशन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा, ताकि छूटे हुए नये मतदाता एवं दोहरी मतदाता सूची में शामिल नामों का सही सत्यापन हो सके. नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू ने कहा कि अब समय आ गया है कि मृतक मतदाताओं और दोहरी मतदाता नामों का मिलान कर आपत्ति फार्म भराकर आवश्यक सुधार किया जायेगा, जिससे वोटर सूची पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बने. बैठक में पूर्वी मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटू, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीत चौरसिया, उपाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष शशि भूषण कुमार सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel