शहर में जलजमाव और नाला निर्माण को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महापौर, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, परियोजना अभियंता और बुडको अधिकारियों की उपस्थिति में 29 जनवरी को छपरा शहर में जलजमाव की समस्या के निराकरण एवं बुडको परियोजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी.

By ALOK KUMAR | January 29, 2026 9:00 PM

छपरा. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महापौर, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, परियोजना अभियंता और बुडको अधिकारियों की उपस्थिति में 29 जनवरी को छपरा शहर में जलजमाव की समस्या के निराकरण एवं बुडको परियोजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में नगर निगम अंतर्गत छोटे-छोटे नालों की पहचान कर उन्हें खनुआ नाला से जोड़ने का निर्देश दिया गया और इसके लिए एक सप्ताह के भीतर सभी योजनाओं का चयन करने का आदेश दिया गया. साथ ही 1750 मीटर लंबाई वाले खनुआ नाला का निर्माण फरवरी माह के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया. तीनकोनिया के पास ड्रेनेज पंपिंग सिस्टम बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने तथा जटही पोखरा के आसपास मापी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि नाला निर्माण कार्य समय से पूरा किया जा सके.