[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण saran news : छपरा आयोजना क्षेत्र का 445 वर्ग किमी में होगा विस्तार, 227 गांव होंगे शामिल

saran news : छपरा आयोजना क्षेत्र का 445 वर्ग किमी में होगा विस्तार, 227 गांव होंगे शामिल

0
saran news : छपरा आयोजना क्षेत्र का 445 वर्ग किमी में होगा विस्तार, 227 गांव होंगे शामिल
सांकेतिक तस्वीर

saran news : छपरा. छपरा आयोजना क्षेत्र में आने वाले राजस्व गांव के नाम नगर विकास विभाग ने प्रकाशित कर दिया है. नाम के प्रकाशन के साथ ही क्षेत्र के निवासियों में बेचैनी बढ़ गयी है.

सबसे अधिक परेशान किसान हैं, जिनकी जमीन खेती वाली है. हालांकि विभाग ने अभी सुझाव और आपत्ति मांगा है, ताकि उस पर विचार किया जा सके और तब आयोजना क्षेत्र का विकास किया जायेगा. जानकारी हो कि योजना क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 101.09 वर्ग किमी है, जिसमें 78.90 वर्ग किमी ग्रामीण क्षेत्र व शेष 22.19 वर्ग किमी शहरी क्षेत्र अधिसूचित है. सुझाव या आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 09 मई तक है.

सारण ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के रूप में विकसित करने का है लक्ष्य

राज्य सरकार के आदेश पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने सारण को ””सारण ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप”” के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है और यही कारण है कि इसके भौगोलिक स्थिति, अवसंरचना, भविष्य की शहरी आवश्यकताओं, क्षेत्रीय संपर्क, विकास तथा स्थल उपयुक्तता के विस्तृत विश्लेषण के आधार पर इसके डेवलपमेंट की तैयारी की जा रही है. इसका मास्टर प्लान आगामी 20 वर्षों की संभावित आबादी एवं उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है.

कुल 445 वर्ग किलोमीटर में होगा आयोजना क्षेत्र

नये प्रस्ताव के तहत कुल 343.93 वर्ग कि०मी० नवीन क्षेत्र को शामिल किया जायेगा, जिसके उपरांत विस्तारित आयोजना क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 445.02 वर्ग किमी हो जायेगा. इसमें ग्रामीण क्षेत्र 422.83 वर्ग किमी एवं शहरी क्षेत्र 22.19 वर्ग किमी होगा. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इस प्रस्तावित क्षेत्र की कुल जनसंख्या 7,10,336 है.

शामिल की गयी हैं दो शहरी इकाइयां

प्रस्तावित छपरा आयोजना क्षेत्र के अंतर्गत दो शहरी प्रशासनिक इकाइयों मसलन छपरा नगर निगम एवं नगर पंचायत रिविलगंज तथा 227 राजस्व ग्राम शामिल हैं. इनमें छपरा सीडी ब्लॉक के 111, रिविलगंज सीडी ब्लॉक के 45, मांझी सीडी ब्लॉक के 04, गड़खा सीडी ब्लॉक के 53, जलालपुर सीडी ब्लॉक के 06 एवं नगरा सीडी ब्लॉक के 08 राजस्व ग्राम सम्मिलित हैं.

आयोजना क्षेत्र की यह होगी चौहद्दी

उत्तर :

पश्चिमी भाग में जलालपुर सीडी ब्लॉक के रेवाड़ी राजस्व ग्राम से होते हुए मजलिसपुर राजस्व ग्राम से होते हुए छपरा सीडी ब्लॉक के नैनी से होते हुए जलालपुर सीडी ब्लॉक के परासखान, शक्करडीह, मिसरौलिया से होते हुए छपरा सीडी ब्लॉक के मीरा मुसहड़ी से नगरा सीडी ब्लॉक के खानपुर, मदारिया, हरेराम का टोला, कोरिया से होते हुए छपरा सीडी ब्लॉक के बदलुटोला से गड़खा सीडी ब्लॉक के अलियासपुर, मोबारकपुर, फुलवरिया, कमलापुर, अलोनी कुचा, हसनपुरा, पिंडारी, कोठिया राजस्व ग्राम तक.

दक्षिण :

पूर्वी भाग में छपरा सीडी ब्लॉक के रायपुर बिनगांवा राजस्व ग्राम से होते हुए तेदारपुर, शंकरपुर, कुतुबपुर, धुसरिया भड़हढ़ा महाजी, सिमरिया महाजी, शिव दियारा राजस्व ग्राम तक.

पूरब :

उत्तरी भाग में गड़खा सीडी ब्लॉक के तल केचुली राजस्व ग्राम से होते हुए नरावन, गोपालपुर, संथा से होते हुए छपरा सीडी ब्लॉक के कंस दियरा, बलुआ, दियरा सिंघाही राजस्व ग्राम तक.

पश्चिम :

उत्तरी भाग में रिविलगंज सीडी ब्लॉक के टेकनिवास राजस्व ग्राम से होते हुए कचनार, जिगना, परसा, बिरम परसा, बंगड़ा खुर्द से होते हुए मांझी सीडी ब्लॉक के सदासीपुर, कौनरूधैनरू, मंझौपुर से होते हुए रिविलगंज सीडी ब्लॉक के भदपा से होते हुए रिविलगंज नगर पंचायत से होते हुए रिविलगंज सीडी ब्लॉक के उतरवारी चक्की, सिताव दियारा, नुबरार बैजू टोला, डिग्री सुदा, दक्षिण्वारी चक्की, जजीरा संख्या-36 राजस्व ग्राम तक.

किस ब्लॉक या शहरी क्षेत्र से कितने गांव

छपरा ब्लॉक : 111

रिविलगंज ब्लॉक : 45मांझी ब्लॉक : 04

गड़खा ब्लॉक : 53जलालपुर ब्लॉक : 06

नगरा ब्लॉक : 08कुल : 227

क्या बोले सिटी प्लानर

छपरा नगर निगम के सिटी प्लानर अनीश कुमार राय ने कहा कि राज्य सरकार और नगर विकास विभाग का जो आदेश था, उसके अनुसार आयोजना क्षेत्र की मैपिंग की गयी है. लोगों से सुझाव और आपत्ति की भी मांग नगर विकास द्वारा की गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel