[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Saran News : 20 मई को शिक्षक-कर्मचारी करेंगे एकदिवसीय हड़ताल

Saran News : 20 मई को शिक्षक-कर्मचारी करेंगे एकदिवसीय हड़ताल

0
Saran News : 20 मई को शिक्षक-कर्मचारी करेंगे एकदिवसीय हड़ताल

छपरा. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध शिक्षक-कर्मचारी संगठन आगामी चुनाव 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे. उक्त जानकारी महासंघ के उपाध्यक्ष सह बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर गुड्डू ने दी. उन्होंने बताया कि यह हड़ताल केन्द्रीय ट्रेड युनियनों एवं अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ के संयुक्त आह्वान पर 11सूत्री मांगों के समर्थन में बुलाई गयी है. मांगों में प्रमुख रूप से एनपीएस तथा यूपीएस को समाप्त कर सभी संवर्ग के शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, पीएफआरडीए कानून को रद्द करने, ठेका-संविदा, दैनिक वेतन, मास्टर रोल,आउटसोर्सिंग की नियुक्ति को समाप्त कर नियमित नियुक्ति करने, रोजगार का सृजन, 18 माह के बकाया महंगाई भत्ता का भुगतान करने आदि शामिल हैं. उन्होंने बताया कि उक्त मांगों को लेकर दस ट्रेड यूनियनों, एसोसिएशनों एवं कई फेडरेशनों द्वारा लगातार आंदोलन किये जा रहे हैं. परन्तु केंद्र एवं राज्य सरकार शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उक्त मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है. जिससे शिक्षक कर्मचारी संगठन आक्रोश में हैं. हड़ताल को सफल बनाने हेतु संघ के प्रदेश महासचिव तसौवर हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव सुनील तिवारी सहित शिक्षक नेता डा राजेश यादव, मंजीत तिवारी, उमेश प्रसाद यादव, संजय सिंह चुन्नू, अमित प्रकाश, शैलेश झा, प्रमोद झा, हरेंद्र कुमार, प्रवक्ता बैजू कुमार ने राज्य के सभी संघीय पदाधिकारी व सदस्यों से अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel