[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण तरैया में एक सप्ताह में दूसरी बार जला ट्रांसफार्मर, व्यवसायियों का फूटा गुस्सा, बिजली विभाग पर लगाया गंभीर आरोप

तरैया में एक सप्ताह में दूसरी बार जला ट्रांसफार्मर, व्यवसायियों का फूटा गुस्सा, बिजली विभाग पर लगाया गंभीर आरोप

0
तरैया में एक सप्ताह में दूसरी बार जला ट्रांसफार्मर, व्यवसायियों का फूटा गुस्सा, बिजली विभाग पर लगाया गंभीर आरोप
ट्रांसफार्मर को ठीक करते मिस्त्री

सारण से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Taraiya Transformer Burnt Again:
बिहार के सारण सहित कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. भीषण गर्मी और उमस के बीच सारण जिले के तरैया बाजार में बिजली संकट गहरा गया है. पोस्ट ऑफिस चौक के समीप स्थित ट्रांसफार्मर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार जल गया. जिससे सैकड़ों उपभोक्ताओं और व्यवसायियों की परेशानी बढ़ गई है. लगातार दूसरी बार ट्रांसफार्मर खराब होने से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी भी बढ़ती जा रही है.

आखिर एक सप्ताह में दूसरी बार क्यों जला ट्रांसफार्मर?

सारण के तरैया बाजार पोस्ट ऑफिस चौक के समीप स्थित बिजली ट्रांसफार्मर अत्यधिक लोड के कारण एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार जल गया. ट्रांसफार्मर खराब होने से पोस्ट ऑफिस चौक से लेकर तरैया-मढ़ौरा मुख्य मार्ग स्थित गंडक नहर पुल तक के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है.

सुबह से ही दिखने लगे थे खराबी के संकेत

स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार सुबह से ही क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई थी. बिजली विभाग के कर्मियों ने ट्रांसफार्मर को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि ट्रांसफार्मर के अंदर की क्वायल जल चुकी है.

ट्रांसफार्मर जलने से क्यों भड़के गए व्यवसायी ?

बिजली बाधित होने का सबसे ज्यादा असर तरैया बाजार के व्यवसायियों पर पड़ा है. दवा दुकानों, सुधा दूध विक्रेताओं, बर्थडे केक विक्रेताओं और इलेक्ट्रिक सामान की दुकानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी के मौसम में बिजली नहीं रहने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है.

आठ दिन पहले बदला गया था ट्रांसफार्मर

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी यही ट्रांसफार्मर जल गया था. उस समय विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाने का दावा किया था. हालांकि आठ दिन बाद ही ट्रांसफार्मर दोबारा जल जाने से लोगों में विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

विभाग पर लापरवाही का आरोप

कुछ व्यवसायियों और तकनीकी जानकारी रखने वाले लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर को उचित अर्थिंग नहीं मिलने के कारण बार-बार खराबी हो रही है. उनका कहना है कि यदि तकनीकी मानकों का सही तरीके से पालन किया जाता तो इतनी जल्दी ट्रांसफार्मर नहीं जलता. हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

जेई के खिलाफ व्यवसायियों में नाराजगी

स्थानीय व्यवसायियों ने बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JE) के प्रति भी नाराजगी जताई है. उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर फोन रिसीव नहीं किया जाता और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता. कुछ व्यवसायियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं.

विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था का दिया भरोसा

बिजली विभाग के जेई पंकज कुमार ने बताया कि प्रभावित उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा कि जले हुए ट्रांसफार्मर को उतारकर बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके.

यह भी पढ़े: मढ़ौरा में भीषण गर्मी में जला ट्रांसफॉर्मर,घंटों बाधित रही बिजली, जानिए कब बहाल होगी सप्लाई

बिजली विभाग ने इस मामले पर क्या सफाई दी?

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों को भी बिजली बहाल होने का इंतजार है. बिजली विभाग के अनुसार जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से बिजली उपलब्ध कराने की भी कोशिश की जा रही है. अब स्थानीय लोगों की नजर इस बात पर है कि बिजली आपूर्ति कब तक सामान्य हो पाती है.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

Previous article वर्ल्ड कप के दूसरे ही मैच में भारत को लगा ‘बड़ा झटका’, अचानक मैदान से बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी; फैंस हुए मायूस
Next article ममता बनर्जी के घर से वापस बुलाये गये सभी सुरक्षा गार्ड, पुलिस चौकी पूरी तरह खाली
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel