छपरा से दिल्ली के लिए कल चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें क्या है पूरा टाइम टेबल

Special Train News : छपरा से दिल्ली के बीच 14 कोच की स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. रेलवे ने ये फैसला अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लिया गया है.

By Prabhat Khabar News Desk | July 4, 2026 2:41 PM

Special Train News : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छपरा से दिल्ली के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 05071 छपरा–दिल्ली (वाया गोरखपुर) ग्रीष्मकालीन स्पेशल का संचालन 5 जुलाई (रविवार) को एकल यात्रा (वन-वे) के लिए किया जाएगा.

जानिए…कब कितने बजे कहां पहुचेगी ट्रेन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यह विशेष ट्रेन छपरा से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद ट्रेन एकमा (2:02 बजे), सीवान (2:50 बजे), थावे (3:55 बजे), पडरौना (5:22 बजे), रामकोला (5:44 बजे), कप्तानगंज (6:15 बजे), गोरखपुर (7:25 बजे), खलीलाबाद (8:05 बजे), बस्ती (8:47 बजे), गोंडा (9:55 बजे) और बुढ़वल (11:32 बजे) पहुंचेगी.

दूसरे दिन ट्रेन सीतापुर (1:20 बजे), शाहजहांपुर (3:22 बजे), बरेली (4:22 बजे), मुरादाबाद (5:58 बजे) और गाजियाबाद (7:50 बजे) से होते हुए सुबह 8:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

विशेष ट्रेन में 14 कोच लगाए गए

रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे. इनमें एक एसएलआरडी, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी और सात शयनयान (स्लीपर) कोच शामिल होंगे. रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपने टिकट एवं ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की अपील की है.