[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण पारा मेडिकल कॉलेज में हो रही अनियमितता पर छात्रों ने जतायी नाराजगी

पारा मेडिकल कॉलेज में हो रही अनियमितता पर छात्रों ने जतायी नाराजगी

0
पारा मेडिकल कॉलेज में हो रही अनियमितता पर छात्रों ने जतायी नाराजगी
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. सदर अस्पताल परिसर स्थित पारा मेडिकल कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर सेशन में गड़बड़ी, बुनियादी सुविधाओं की कमी और अव्यवस्थित व्यवस्था का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि तीन वर्ष के कोर्स और छह माह की अनिवार्य इंटर्नशिप की व्यवस्था केवल कागजों पर सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराये जा रहे हैं. जूनियर छात्रों ने बताया कि सीनियर बैच का सेशन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, इसके बावजूद नए छात्रों का नामांकन कर लिया गया. इससे पढ़ाई और प्रशिक्षण दोनों प्रभावित हो रहे हैं. वहीं हॉस्टल की स्थिति भी बदतर है. छात्रों के अनुसार रहने के लिए पर्याप्त बेड, पंखा तक नहीं हैं, मजबूरन फर्श या अस्थायी व्यवस्था पर सोना पड़ता है. साफ-सफाई, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है. छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य की ओर से समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे असंतोष बढ़ता जा रहा है. कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. इसी को लेकर छात्रों ने डीएम वैभव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. छात्रों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे. हालांकि सिविल सर्जन डॉक्टर राजकुमार चौधरी के निर्देश पर जांच के लिए चार सदस्य टीम का गठन किया गया है टीम के द्वारा जांच के बाद ही आगे की रणनीति पर कार्य किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel