[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियों में जुटा विश्वविद्यालय

स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियों में जुटा विश्वविद्यालय

0
स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियों में जुटा विश्वविद्यालय

छपरा. 20 जुलाई से शुरू होने वाले स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2023-27 परीक्षा की तैयारी में विश्वविद्यालय जुट गया है. सभी अंगीभूत कॉलेज में उपलब्ध सीटिंग अरेंजमेंट की जानकारी मांगी गयी है. वहीं जहां कमियां है. वहां पर प्राचार्य को सीटिंग अरेंजमेंट की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छपरा, सीवान व गोपालगंज के अधिकतर अंगीभूत कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा. परीक्षा से पूर्व विश्वविद्यालय के अधिकारी विभिन्न कॉलेजों का निरीक्षण करेंगे. वहीं जिन कॉलेजों को केंद्र बनाया जायेगा. वहां पेयजल, शौचालय व अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अपडेट किया जायेगा. परीक्षा विभाग द्वारा 12 जुलाई तक एक हजार विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर दिया गया था. परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया अब क्लोज हो चुकी है. जिसके बाद एडमिट कार्ड तैयार किया जा रहा है. मंगलवार तक एडमिट कार्ड जारी कर देने की बात कही गयी है. विदित हो कि जेपीयू में पहली बार स्नातक के अंतर्गत सीबीसीएस सिलेबस पर आधारित परीक्षाएं ली जायेंगी. सत्र 2023 से ही चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम सिलेबस लागू किया गया है. जिसके अंतर्गत मुख्य विषयों के साथ एक अनिवार्य एडिशनल विषय की परीक्षा भी होनी है.

ये है फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल

स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2023-27 ( सीबीसीएस ) की परीक्षा 20 जुलाई से प्रारंभ होगी. कोर कोर्स की परीक्षा 26 जुलाई तक चलेगी. प्रायोगिक परीक्षा 28 जुलाई से प्रारंभ होगी और पांच अगस्त तक चलेगी. जारी कार्यक्रम के अनुसार विषयों को दो समूह में बांटा गया है. ग्रुप ए में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र तथा वाणिज्य विषयों को रखा गया है. वहीं ग्रुप बी में भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, भोजपुरी, अंग्रेजी, एआइएचसी और संगीत विषयों को रखा गया है. ग्रुप ए के विषयों की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी. जबकि ग्रुप बी की परीक्षा दोपहर 1.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel