[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण पुलिस की तत्परता से चोरी का ट्रक बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार

पुलिस की तत्परता से चोरी का ट्रक बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार

0
पुलिस की तत्परता से चोरी का ट्रक बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार
सांकेतिक तस्वीर

कुचायकोट. गोपालपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी कर भाग रहे एक ट्रक को बरामद कर लिया है. पुलिस की घेराबंदी देख चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. यह घटना शुक्रवार की रात की है. यूपी के देवरिया जिले के निवासी शंकर प्रसाद वर्णवाल का ट्रक सामान अनलोड कर मोतिहारी से लौट रहा था. मांझा थाना क्षेत्र के गिरी पेट्रोल पंप के पास चालक ने ट्रक खड़ा किया और चाय पीने लगा. इसी बीच, घात लगाये चोरों ने ट्रक स्टार्ट किया और उसे लेकर गोपालगंज की ओर भागने लगे. ट्रक को चोरी होते देख चालक ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक कार द्वारा ट्रक का पीछा शुरू किया गया. जैसे ही ट्रक के सासामुसा-सेमरा पथ की ओर जाने की सूचना मिली, तत्काल गोपालपुर पुलिस को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने दलबल के साथ सेमरा-बघौच पथ पर चाड़ी गांव के समीप सघन नाकाबंदी कर दी. पुलिस को सामने देख चोर घबरा गये और ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गये. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. हाइवे पर सक्रिय चोरों की नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel