[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सिताबदियारा पैंथर ने बैजूटोला वॉरियर्स को हराकर जीती ट्रॉफी

सिताबदियारा पैंथर ने बैजूटोला वॉरियर्स को हराकर जीती ट्रॉफी

0
सिताबदियारा पैंथर ने बैजूटोला वॉरियर्स को हराकर जीती ट्रॉफी
सांकेतिक तस्वीर

रिविलगंज. 20 जनवरी से रिविलगंज सेमरिया स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर के खेल मैदान में चल रहे रिविलगंज प्रीमियर लीग(आरपीएल) टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को सिताबदियारा पैंथर टीम और बैजूटोला वॉरियर्स टिम के बीच खेला गया. सिताबदियारा पैंथर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 174 रनों का लक्ष्य रखा,जवाब में बैजूटोला वॉरियर्स टिम ने 14 ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट होकर ढेर हो गयी. सिताबदियारा पैंथर टीम ने कप पर कब्जा जमा लिया. मैच का उद्घाटन विधायक छोटी कुमारी व समाजसेविका राखी गुप्ता ने किया. वही विजेता टिम सिताबदियारा पैंथर को ट्राफी एवं एक लाख रुपये की राशि और उप विजेता टिम बैजूटोला वॉरियर्स को छोटा ट्राफी व 51 हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया गया. पूर्व मंत्री बिहार सरकार एवं मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय ने विजेता टिम और उप विजेता टिम के खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें नगद व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए,ताकि खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले. रिविलगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह मुन्ना,मुन्ना सिंह ने अतिथियों का आभार जताया और विजेता टीम और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत हार होती रहती है इसलिए निराश होने की आवश्यकता नहीं है और ज्यादा उत्साहित होने का भी बल्कि और मेहनत करने की जरूरत है. इस मौके हजारों खेल प्रेमी मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel