[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण के समाहरणालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, DM ने दिया बड़ा संदेश, कहा- हर व्यक्ति निभाए पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी

सारण के समाहरणालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, DM ने दिया बड़ा संदेश, कहा- हर व्यक्ति निभाए पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी

0
सारण के समाहरणालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, DM ने दिया बड़ा संदेश, कहा- हर व्यक्ति निभाए पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी
वृक्षारोपण करते डीएम और पुलिस पदाधिकारी

छपरा से विकास कुमार की रिपोर्ट
Saran World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छपरा समाहरणालय परिसर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की.

विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में हुआ पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी सोनू कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) स्वीटी सिंह ने पौधे लगाकर हरित पर्यावरण का संदेश दिया.

DM बोले- पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के लगातार क्षरण को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है. उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को वृक्षारोपण और पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी उठानी होगी.

पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन नहीं जीवन का आधार हैं

जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन प्रदान नहीं करते, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, भूजल स्तर को बनाए रखने और पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ों का योगदान सबसे अहम है.

सिर्फ पौधे लगाना नहीं उनका संरक्षण भी जरूरी

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे केवल पौधारोपण तक सीमित न रहें, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लें. उन्होंने कहा कि एक पौधे को वृक्ष बनाना आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है.

वन विभाग ने भी दिया हरित संदेश

वन प्रमंडल पदाधिकारी सोनू कुमार ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना हरित अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता. कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया. इस दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया.

‘एक पेड़, एक जिम्मेदारी’ का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक नागरिक यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है. सामूहik प्रयास से ही स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सकता है.

Also Read: सारण के दिघवारा में खाकी का सपना पूरा करने के लिए रोज पसीना बहा रहीं सैकड़ों बेटियां, पुलिस-सेना भर्ती की कर रहीं तैयारी

Previous article Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास
Next article AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel