Saran weather : जानें आज जिले में कैसा रहेगा मौसम

Saran weather : सारण जिले में गर्मी का सितम लगातार जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी छपरा और आस-पास के इलाकों में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. जिले का अधिकतम तापमान 40 तक पहुंच सकता है. पछुआ हवाओं के प्रभाव के कारण सुबह 10 बजे […]

By DURGESH KUMAR | June 24, 2026 6:55 AM

Saran weather : सारण जिले में गर्मी का सितम लगातार जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी छपरा और आस-पास के इलाकों में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. जिले का अधिकतम तापमान 40 तक पहुंच सकता है. पछुआ हवाओं के प्रभाव के कारण सुबह 10 बजे के बाद से ही तेज धूप के साथ गर्म हवाएं (लू) चलने लगेंगी. दोपहर के समय लू का थपेड़ा और बढ़ेगा, जिसके चलते मौसम विभाग ने लोगों को बिना जरूरी काम के दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तेज धूप के कारण ‘रियलफील’ (अहसास) तापमान से भी अधिक हो सकता है. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने इस भीषण गर्मी को देखते हुए आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है. शरीर में पानी की कमी न होने दें, ओआरएस घोल, नीबू पानी या लस्सी का सेवन करते रहें. बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को सूतीकपड़े से जरूर ढकें.