[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण पुलिस ने 24 घंटे में 34 अपराधियों को किया गिरफ्तार, शराब-मोबाइल और ATM कार्ड बरामद

सारण पुलिस ने 24 घंटे में 34 अपराधियों को किया गिरफ्तार, शराब-मोबाइल और ATM कार्ड बरामद

0
सारण पुलिस ने 24 घंटे में 34 अपराधियों को किया गिरफ्तार, शराब-मोबाइल और ATM कार्ड बरामद
वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार

सारण से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Saran Police Action:
सारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई की है. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए अभियान के दौरान पिछले 24 घंटे में 34 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इस दौरान बड़ी मात्रा में शराब, वाहन और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं.

किन मामलों में हुई सबसे बड़ी कार्रवाई?

सारण पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विशेष अभियान के दौरान कुल 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनमें 15 वारंटी, 7 शराब कारोबारी, 2 शराब पीने के आरोपी, हत्या के प्रयास के 5 आरोपी, आईटी एक्ट के 2 आरोपी, बलात्कार के 1 आरोपी, चोरी के 1 आरोपी और खनन मामले के 1 आरोपी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: सारण में बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने 3 अपराधियों को पकड़ा, देशी कट्टा-कारतूस बरामद, जानिए कैसे हुई कार्रवाई

अभियान के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 363.96 लीटर अवैध शराब बरामद की. इसमें 97 लीटर देशी शराब, 126.96 लीटर विदेशी शराब और 140 लीटर स्प्रिट शामिल है. इसके अलावा अवैध गतिविधियों से जुड़े कई सामान भी जब्त किए गए.

पुलिस के हाथ कौन-कौन से सामान लगे?

विशेष अभियान के दौरान 3 बाइक, 1 ट्रैक्टर, 2 लैपटॉप, 19 मोबाइल फोन, 61 सिम कार्ड, 11 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक और 34 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए. पुलिस इन सामानों के संबंध में भी जांच कर रही है.

यातायात नियम तोड़ने वालों पर क्या कार्रवाई हुई?

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई. पुलिस ने 56 वाहनों से कुल 92,500 रुपये का जुर्माना वसूला.

आगे भी जारी रहेगा अभियान?

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी पर रोक और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में नियमित कार्रवाई की जा रही है.

क्या कहती है पुलिस?

सारण पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले में अपराधियों, शराब कारोबारियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा. साथ ही आम लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है.

Also Read: सारण में नहाने के दौरान नदी में डूबा 8 साल का बच्चा, नए घर की पूजा के लिए परिवार के साथ आया मासूम

Previous article सुपौल में इंटर की छात्रा की संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी, परिवार में मचा कोहराम
Next article कबाड़ बैटरियों से निकलेगा ‘काला सोना’, CSIR-NML और बेंगलुरु की कंपनी से बड़ा करार
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel