[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

0
जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना
जेपीयू का प्रशासनिक भवन

छपरा से प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट
Saran News : स्नातक सत्र 2026-30 (चार वर्षीय सीबीसीएस) के अंतर्गत नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाइ की प्रक्रिया जारी है. 10 जून तक अप्लाइ की अंतिम तिथि निर्धारित है. छात्र कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छपरा, सीवान व गोपालगंज के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में नामांकन के लिए अब तक करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं ने अप्लाइ किया है. अभी अप्लाइ में चार दिन शेष बचे हुए हैं. ऐसे में यहां आंकड़ा 40 हजार को भी पार कर सकता है. पिछले वर्ष नामांकन के लिए अप्लाइ हेतु तीन से चार बार तिथि विस्तारित की गयी थी. ऐसे में इस बार भी तिथि बढ़ाये जाने की पूरी संभावना है. यदि विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन के लिए अप्लाइ की तिथि और अधिक बढ़ायी जाती है तो कुल आवेदनों की संख्या भी बढ़ सकती है. गत वर्ष भी नामांकन के लिए करीब 40 हजार छात्र-छात्राओं ने अप्लाइ किया था. जबकि अप्लाइ करने के बाद 30 हजार से अधिक छात्रों का दाखिला हुआ था. इस बार छपरा, सीवान व गोपालगंज में 28 नये राजकीय डिग्री महाविद्यालय भी स्थापित किये गये हैं. जिनमें 48-48 सीटों पर नामांकन होना है. ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को घर के नजदीक के कॉलेजों में नामांकन का अवसर मिल रहा है. ऐसे में इस वर्ष अप्लाइ की संख्या भी बढ़ी है.

वाणिज्य में सीटों से अधिक आवेदन, दाखिले के लिए बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

छात्र कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कला के अंतर्गत इतिहास, मनोविज्ञान, भूगोल, राजनीति विज्ञान आदि विषयों में नामांकन के लिए अधिक आवेदन आ रहे हैं. हालांकि हिंदी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र आदि में नामांकन के लिए अभी आवेदन कम हैं. विज्ञान में जूलॉजी, बॉटनी आदि में नामांकन के लिए आवेदन अधिक आ रहे हैं. गणित में इस वर्ष भी नामांकन के लिए काफी कम आवेदन अब तक आये हैं. जिन कॉलेजों में वाणिज्य की पढ़ाई होती है. वहां नामांकन के लिए निर्धारित सीट से अधिक आवेदन अब तक प्राप्त हो चुके हैं. ऐसे में वाणिज्य के विषय में भी नामांकन की प्रतिस्पर्धा रहेगी. वहीं कला व विज्ञान के कई प्रमुख विषयों में इस वर्ष नामांकन को लेकर प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी. विश्वविद्यालय के प्रमंडल के सभी कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की संख्या विषयवार वेबसाइट पर जारी की है. छात्र-छात्राएं सीटों की उपलब्धता के आधार पर संबंधित कॉलेजों में अप्लाइ कर सकते हैं. नामांकन के लिए कुल पांच कॉलेजों के चयन का विकल्प दिया गया है.

10 जून तक ऑनलाइन आवेदन, 23 जून से शुरू होगा नामांकन

नामांकन के लिए अप्लाइ का लिंक विश्वविद्यालय के पोर्टल jpv.ac.in पर मौजूद है. नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्लाइ के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. जिसका भुगतान भी ऑनलाइन मोड में ही किया जायेगा. 10 जून को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत सभी आवेदनों का वेरिफिकेशन किया जायेगा. जिसके बाद 22 जून को नामांकन के लिए पहली मेधा सूची जारी होगी. मेधा सूची जारी होने के बाद 23 जून से सम्बंधित कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी. नामांकन संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गयी है.

Also Read : चक्रमदास गांव में सनसनी, रातोंरात पोखर में मर गईं लाखों की मछलियां

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel