[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण में सड़क हादसे में बेटे को खोने वाले परिवार से मिले राजद नेता, इलाज के दौरान हुई थी मौत

सारण में सड़क हादसे में बेटे को खोने वाले परिवार से मिले राजद नेता, इलाज के दौरान हुई थी मौत

0
सारण में सड़क हादसे में बेटे को खोने वाले परिवार से मिले राजद नेता, इलाज के दौरान हुई थी मौत
मृतक के घर बैठे राजद नेता

Saran News: (तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट)
सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के छपिया नयका टोला निवासी ऋषभ राज की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद राजद के वरिष्ठ नेता और तरैया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की.

मृतक के घर पहुंचकर जताई संवेदना

राजद नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को छपिया नयका टोला स्थित मृतक ऋषभ राज के पैतृक आवास पहुंचकर उनके पिता रंजय कुमार सिंह और अन्य परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.

ईश्वर के आगे किसी का नहीं चलता

परिजनों को सांत्वना देते हुए शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जीवन और मृत्यु पर किसी का वश नहीं है. उन्होंने कहा कि ईश्वर की इच्छा के आगे किसी का नहीं चलता और होनी को कोई टाल नहीं सकता. उन्होंने परिवार से धैर्य और साहस बनाए रखने की अपील की.

इलाज के दौरान हुई थी ऋषभ राज की मौत

जानकारी के अनुसार, छपिया नयका टोला निवासी रंजय कुमार सिंह के 19 वर्षीय पुत्र ऋषभ राज कुछ दिन पहले तरैया-मसरख एसएच-73 मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गंभीर रूप से घायल ऋषभ राज का इलाज पटना स्थित अस्पताल में चल रहा था, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

हादसे में एक और युवक की गई थी जान

उक्त सड़क दुर्घटना में टीकमपुर निवासी मोख्तार मियां के 23 वर्षीय पुत्र रियाजुद्दीन आलम की भी मौत हो गई थी. दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई.

कार्यकर्ताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

इस दौरान राजद नेता के साथ सारण विकास मंच के तरैया प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.युवा ऋषभ राज की असामयिक मौत से छपिया नयका टोला सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

Also Read: ‘ज्ञान से कीमती दुनिया में कोई चीज नहीं’, सारण में चित्राली उपाध्याय के प्रवचन सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Previous article भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विक्रमशिला सेतु के बेली ब्रिज का करेंगे निरीक्षण
Next article रात को लेट डिनर करने वालों को जरूर जाननी चाहिए ये बातें, आपकी यह आदत चुपचाप पहुंचा सकती है कई नुकसान
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel