[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ RJD का हल्ला बोल, सरकार पर साधा निशाना

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ RJD का हल्ला बोल, सरकार पर साधा निशाना

0
महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ RJD का हल्ला बोल, सरकार पर साधा निशाना
तरैया बीडीओ को ज्ञापन देते राजद नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य.

तरैया (सारण) से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Saran News : राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देश आलोक में मंगलवार को तरैया प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की. धरना में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है. जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है. उन्होंने सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया.

प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

राजद के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है. उन्होंने सरकार से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, महंगाई पर नियंत्रण करने, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की है. धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. धरना पर बैठे राजद के वरिष्ठ नेता सह तरैया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मो.अलाउदीन कादरी,अखिलेश यादव,बीर बहादुर राय,संजय यादव,अमरनाथ सिंह, साबिर अली,दरोगा राम समेत दर्जनों राजद के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read : रातों-रात जहर डालकर 30 लाख की मछलियां मारी गईं, सुबह का मंजर देख सन्न रह गए मत्स्य पालक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel