सारण के नगरा में 5 से 31 जुलाई तक रोज 6 घंटे बिजली रहेगी बाधित, जानिए वजह और समय

Saran News: सारण के नगरा प्रखंड में 33 केवी फीडर पर री-कंडक्टरिंग कार्य के कारण 5 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है.

By MD AYUB | July 4, 2026 10:23 PM

Saran News: नगरा प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए 33 केवी नगरा फीडर पर री-कंडक्टरिंग (पुराने तारों को बदलकर नए एवं उच्च क्षमता वाले तार लगाने) का कार्य शुरू किया जा रहा है. इस कार्य के कारण 5 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

बिजली व्यवस्था होगी अधिक मजबूत

नगरा विद्युत जेई मो. ओबैदुल्लाह अंसारी ने बताया कि री-कंडक्टरिंग का उद्देश्य बिजली व्यवस्था को अधिक मजबूत, सुरक्षित और निर्बाध बनाना है. इस कार्य के पूरा होने के बाद ट्रांसमिशन लॉस में कमी आएगी तथा गर्मी और अधिक लोड के दौरान होने वाली बार-बार की तकनीकी खराबियों से भी राहत मिलेगी.

सांकेतिक तस्वीर

वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी, लेकिन हो सकता है लो-वोल्टेज

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की परेशानी कम करने के लिए वैकल्पिक स्रोत से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी की गई है. हालांकि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में लो-वोल्टेज या बिजली आपूर्ति में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

उपभोक्ताओं से विभाग की अपील

विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले पानी की मोटर चलाने सहित बिजली से जुड़े सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

सारण के नगरा में 5 से 31 जुलाई तक रोज 6 घंटे बिजली रहेगी बाधित, जानिए वजह और समय 3

शाम 4 बजे के बाद सामान्य होगी आपूर्ति

विभाग ने भरोसा दिलाया है कि प्रतिदिन शाम 4 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है.

Also Read: बिहार में होगा 6000 करोड़ रुपये का निवेश, लगेंगी 29 फैक्ट्रियां, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार