[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण में मोहर्रम पर उमड़ा जनसैलाब, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण रहा आयोजन

सारण में मोहर्रम पर उमड़ा जनसैलाब, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण रहा आयोजन

0
सारण में मोहर्रम पर उमड़ा जनसैलाब, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण रहा आयोजन
ताजिया जुलूस की तस्वीर

Saran News : (मोहम्मद यूसुफ) सारण जिले के परसा प्रखंड में मोहर्रम की 10वीं तारीख पर श्रद्धा, आस्था और गम के माहौल में ताजिया जुलूस निकाला गया. ‘या हुसैन.या हुसैन’ की सदाओं के बीच हजारों अकीदतमंदों ने कर्बला के 72 शहीदों को याद किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

श्रद्धा और अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस

परसा प्रखंड एवं नगर पंचायत परसा बाजार सहित आसपास के विभिन्न गांवों में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस और पारंपरिक अखाड़ों का आयोजन किया गया. माड़र टोला इमामबाड़ा, माड़र, बहमाड़र, चांदपुरा, परसौना, श्रीरामपुर, विशुनपुर समेत कई इमामबाड़ों से शबीहे आलम, शबीहे ताबूत और ताजिया के साथ जुलूस निकाले गए.

Moharram 2026: कर्बला के 72 शहीदों को किया गया याद

जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए मातम किया. “या हुसैन” की सदाओं के बीच लोगों ने इमाम हुसैन के सत्य, इंसाफ और कुर्बानी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया.

मजलिस और अखाड़ों में दिखी परंपरा की झलक

मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न इमामबाड़ों में मजलिस का आयोजन किया गया, जहां कर्बला की घटना और शहादत की अहमियत पर विस्तार से चर्चा हुई. वहीं माड़र दरगाह और परसा थाना परिसर में पारंपरिक अखाड़ों का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने अपने पारंपरिक करतब और हुनर का प्रदर्शन किया.

भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

ताजिया जुलूस और अखाड़ों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. इस दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया. कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य विनोद राय, मुख्य पार्षद मो. करमुल्लाह, मुखिया प्रतिनिधि मो. आसिफ सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौजूद रहे.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण रहा आयोजन

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ सुबह से ही विभिन्न इमामबाड़ों और जुलूस मार्गों का लगातार निरीक्षण करते रहे. दंडाधिकारियों की निगरानी में पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिसके चलते ताजिया जुलूस और मोहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

Also Read : गांव के बेटे ने 70वीं BPSC में रचा इतिहास, DSP बन बढ़ाया सीवान का मान, जानिए सफलता का राज

Previous article बांका में अवैध महुआ और सरकारी चावल की सूचना पर पहुंची टीम, गोदाम पर लटका मिला ताला
Next article फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर रचा इतिहास
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel