[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण SNCU के बाहर सो रहे परिजन के गले से लॉकेट और जेब से मोबाइल गायब, छपरा सदर अस्पताल में भीषण चोरी

SNCU के बाहर सो रहे परिजन के गले से लॉकेट और जेब से मोबाइल गायब, छपरा सदर अस्पताल में भीषण चोरी

0
SNCU के बाहर सो रहे परिजन के गले से लॉकेट और जेब से मोबाइल गायब, छपरा सदर अस्पताल में भीषण चोरी
विभाग के बाहर बैठी महिला

Saran News: (छपरा से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट)
छपरा सदर अस्पताल में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. बुधवार की देर रात एसएनसीयू विभाग के बाहर सो रहे नवजात मरीज के परिजन चोरी का शिकार हो गए. चोर युवक के गले से लॉकेट और जेब में रखा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

नवजात के इलाज के दौरान परिवार पर टूटा संकट

जानकारी के अनुसार पीड़ित मड़ावरा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी लालसा देवी का पुत्र है. उसका नवजात बच्चा सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती है. बच्चे के इलाज के कारण परिवार के सदस्य अस्पताल परिसर में ही रह रहे थे. बुधवार की रात परिवार के लोग एसएनसीयू विभाग के बाहर पड़े पुराने और खाली बेड पर सोए हुए थे.

रात के अंधेरे में चोरों ने किया हाथ साफ

परिजनों के मुताबिक देर रात अज्ञात चोरों ने सो रहे युवक के गले से लॉकेट और जेब में रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया. घटना की जानकारी सुबह होने पर मिली. चोरी के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई.

गार्ड तैनात थे, फिर भी नहीं रुकी चोरी

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के समय अस्पताल परिसर में सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी लगी हुई थी. इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे. परिजनों ने अस्पताल कर्मियों और गार्डों से सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की, लेकिन उन्हें संतोषजनक सहयोग नहीं मिला.

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी है. उनका कहना है कि यदि अस्पताल परिसर में ही मरीज और उनके परिजन सुरक्षित नहीं हैं, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा. लोगों ने अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मांग की है.

अब तक थाने में नहीं दी गई लिखित शिकायत

हालांकि इस मामले में अभी तक स्थानीय थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. बावजूद इसके घटना ने सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी की पोल खोल दी है. अस्पताल प्रशासन की ओर से भी मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

Previous article औरंगाबाद के दर्शन नगर में पेयजल संकट गहराया, नल-जल योजना बनी शोभा की वस्तु
Next article सदर अस्पताल रोस्टर: ओपीडी से इमरजेंसी तक, जानें आज किस शिफ्ट में तैनात हैं कौन से डॉक्टर
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel