[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण में मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

सारण में मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

0
सारण में मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा
मृतक के परिजन

सारण से सुनील तिवारी की रिपोर्ट
Saran News:
सारण के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. दिनभर मजदूरी कर घर लौट रहे 70 वर्षीय मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

मजदूरी कर पैदल लौट रहे थे घर

मिली जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव निवासी 70 वर्षीय वशिष्ठ साह गोंड रविवार की देर शाम मजदूरी कर पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर बाजार और पुरानी चट्टी के बीच किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों और दाउदपुर थाना पुलिस की मदद से घायल बुजुर्ग को दाउदपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल वशिष्ठ साह गोंड को लेकर छपरा रवाना हुए. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

मजदूरी ही था परिवार का सहारा

ग्रामीणों के अनुसार वशिष्ठ साह गोंड बेहद साधारण आर्थिक स्थिति में जीवन बिता रहे थे. वह रोज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है. मृतक अपने पीछे तीन पुत्र, तीन पोते और एक विवाहित पुत्री को छोड़ गए हैं. परिवार के एक पुत्र की शादी हो चुकी है, जबकि दो पुत्र अभी अविवाहित हैं और दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं.

गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों का कहना है कि वशिष्ठ साह गोंड ही परिवार की सबसे बड़ी ताकत थे. उनकी मौत से परिवार आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से टूट गया है. गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं. घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मृतक की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और मजदूरी ही उनके जीवनयापन का मुख्य साधन था.

Also Read: यात्रिगण कृपया ध्यान दें! गया-किऊल रेलखंड पर 8 घंटे का मेगा ब्लॉक कल, 4 मेमू ट्रेनें रद्द, इनका रुट बदला, देखिए लिस्ट

Previous article परमाणु ताकत में पाकिस्तान से काफी आगे निकला भारत, बढ़ाए इतने हथियार, SIPRI रिपोर्ट में सामने आए नए आंकड़े
Next article सवालों पर चुप रहीं ममता बनर्जी, तेजी से निकलती दिखीं; देखें इंडिया ब्लॉक की बैठक के पहले का वीडियो
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel