[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण जेपीयू का नया स्नातक मॉडल जारी, अब 4 साल में होगा ग्रेजुएशन, रिसर्च और इंटर्नशिप भी होगी अनिवार्य

जेपीयू का नया स्नातक मॉडल जारी, अब 4 साल में होगा ग्रेजुएशन, रिसर्च और इंटर्नशिप भी होगी अनिवार्य

0
जेपीयू का नया स्नातक मॉडल जारी, अब 4 साल में होगा ग्रेजुएशन, रिसर्च और इंटर्नशिप भी होगी अनिवार्य
जेपीयू का प्रशासनिक भवन

Saran News: (छपरा से प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट)
छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने स्नातक सत्र 2026-30 के लिए चार वर्षीय सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) पाठ्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है. विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. ऐसे में छात्रों को पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिलेबस और कोर्स स्ट्रक्चर ऑनलाइन अपलोड किया गया है.

नामांकन से पहले कोर्स समझने की अपील

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग ने नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राओं से आवेदन करने से पहले पाठ्यक्रम की संरचना, क्रेडिट सिस्टम, मेजर-माइनर विषयों और अन्य शैक्षणिक प्रावधानों को अच्छी तरह समझने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि इससे नामांकन के बाद किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

चार साल में आठ सेमेस्टर, हर सेमेस्टर होगा छह माह का

नए स्नातक कार्यक्रम के तहत छात्रों को चार शैक्षणिक वर्षों में कुल आठ सेमेस्टर पूरे करने होंगे. प्रत्येक वर्ष में दो सेमेस्टर होंगे और हर सेमेस्टर की अवधि अधिकतम छह माह निर्धारित की गई है. इस प्रकार छात्रों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुरूप अध्ययन करना होगा.

मेजर और माइनर कोर्स से मिलेगा विषय चयन का अवसर

सीबीसीएस प्रणाली के अंतर्गत छात्रों को मेजर और माइनर कोर्स का विकल्प मिलेगा. मेजर कोर्स मुख्य विषयों के गहन अध्ययन के लिए होंगे, जबकि माइनर कोर्स के माध्यम से छात्र अपनी रुचि के अनुसार अन्य उभरते विषयों और उप-विषयों का अध्ययन कर सकेंगे. इससे छात्रों को बहुआयामी ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.

मल्टीडिसिप्लिनरी पढ़ाई से बढ़ेगी नई सोच

पाठ्यक्रम में मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स को भी शामिल किया गया है. इसके तहत छात्र अपने विभाग के अलावा अन्य विषयों से जुड़े तीन पाठ्यक्रमों का चयन कर सकेंगे. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बहुविषयक और अंतर्विषयक शिक्षा उपलब्ध कराना है. स्किल एन्हांसमेंट कोर्स के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता और रोजगारपरक कौशल प्रदान किए जाएंगे. इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें व्यावसायिक रूप से भी सक्षम बनाना है.

व्यक्तित्व विकास और नैतिक मूल्यों पर भी फोकस

वैल्यू एडेड कोर्स के तहत छात्रों को व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, संचार कौशल, रचनात्मक लेखन, प्रस्तुतीकरण कला, खेलकूद और टीम वर्क जैसे विषयों का अध्ययन कराया जाएगा. इससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा.

रिसर्च, इंटर्नशिप और शोध प्रबंध होंगे अनिवार्य

नए पाठ्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि छात्रों को अध्ययन अवधि के दौरान इंटर्नशिप, रिसर्च प्रोजेक्ट और शोध प्रबंध जैसे शैक्षणिक कार्यों से भी गुजरना होगा. इसके अलावा एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स के तहत भाषा, साहित्य, पर्यावरण विज्ञान और सतत विकास जैसे विषय भी अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाएंगे.

नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार हुआ कोर्स

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और नई शिक्षा नीति (एनईपी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है. इसमें मल्टीपल एंट्री और एग्जिट की सुविधा भी शामिल है, जिससे छात्रों को अध्ययन के दौरान अधिक लचीलापन मिलेगा.

Also Read: छपरा जंक्शन पर शराब तस्करी का बड़ा खेल, सुरक्षा बलों की मिलीभगत का आरोप

Previous article 21 किमी सड़क का 1100 मीटर हिस्सा बना दे रहा दर्द, भूमि विवाद में अटका निर्माण
Next article Madhubani News: दरवाजे पर बैठे ग्रामीण को बंदर ने काटा, वन विभाग की सुस्ती से बढ़ा जनता का गुस्सा
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel