[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सदर अस्पताल की इमरजेंसी बनी जाम का अड्डा, एम्बुलेंस तक फंसी, गार्ड गायब होने से बढ़ी चोरी की घटनाएं

सदर अस्पताल की इमरजेंसी बनी जाम का अड्डा, एम्बुलेंस तक फंसी, गार्ड गायब होने से बढ़ी चोरी की घटनाएं

0
सदर अस्पताल की इमरजेंसी बनी जाम का अड्डा, एम्बुलेंस तक फंसी, गार्ड गायब होने से बढ़ी चोरी की घटनाएं
इमरजेंसी गेट पर खड़ी मोटरसाइकिल

Saran News: (हरि प्रकाश मिश्रा) छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग (Emergency Department) में इन दिनों भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है. अस्पताल के मुख्य गेट पर वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इलाज के लिए आने वाले लोग अपनी मोटरसाइकिल और अन्य वाहन इमरजेंसी गेट के आसपास ही खड़ा कर चले जाते हैं, जिससे वहां लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है.

एम्बुलेंस तक को गेट तक पहुंचने में हो रही परेशानी

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि निजी वाहनों के साथ-साथ एम्बुलेंस के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है. कई बार गंभीर हालत में मरीज को लेकर पहुंची एम्बुलेंस को भी इमरजेंसी गेट तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. वहीं पोस्टमार्टम के लिए आने वाले लोग भी सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है.

पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से बढ़ रही समस्या

अत्यधिक गर्मी और तेज धूप के कारण मरीजों के परिजन इमरजेंसी विभाग के सामने स्थित खाली मैदान में वाहन खड़ा करने से बचते हैं. अस्पताल प्रशासन द्वारा समुचित पार्किंग व्यवस्था नहीं किए जाने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इमरजेंसी गेट को हर हाल में खाली रखा जाना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीज को तुरंत इलाज मिल सके.

अधिकारियों की आवाजाही भी हो रही प्रभावित

इसी रास्ते से सिविल सर्जन कार्यालय और अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का भी आवागमन होता है. ऐसे में अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्था के कारण अधिकारियों को भी आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, अस्पताल परिसर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं

सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं. जानकारी के अनुसार इमरजेंसी गेट पर निजी सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई है, लेकिन वे अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं. गार्ड की अनुपस्थिति के कारण अस्पताल परिसर में अव्यवस्था का माहौल बना रहता है, जिसका फायदा उठाकर चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

बाइक और पर्स चोरी की घटनाओं से लोग परेशान

अस्पताल परिसर से आए दिन मोटरसाइकिल और साइकिल चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इतना ही नहीं, वार्ड के अंदर मरीजों और उनके परिजनों के पर्स चोरी होने की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं. इससे अस्पताल आने वाले लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है.

क्या बोले उपाधीक्षक

मामले को लेकर पूछे जाने पर उपाधीक्षक डॉ. के. एम. दुबे ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गार्ड की नियमित ड्यूटी लगाई जाती है.

ALSO READ: सदर अस्पताल की इमरजेंसी बनी जाम का अड्डा, एम्बुलेंस तक फंसी, गार्ड गायब होने से बढ़ी चोरी की घटनाएं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel