[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण छपरा को जाम से मिलेगी मुक्ति, चार रेल ओवरब्रिज बदलेंगे शहर की तस्वीर, प्रक्रिया तेज

छपरा को जाम से मिलेगी मुक्ति, चार रेल ओवरब्रिज बदलेंगे शहर की तस्वीर, प्रक्रिया तेज

0
छपरा को जाम से मिलेगी मुक्ति, चार रेल ओवरब्रिज बदलेंगे शहर की तस्वीर, प्रक्रिया तेज
जगदम कॉलेज ढाला

Saran News: आने वाले महीनों में छपरा शहर की तस्वीर बदलने वाली है. वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को बड़ी राहत देने के लिए चार रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान मिली स्वीकृति के बाद अब रेलवे और पुल निर्माण निगम के बीच समन्वय स्थापित हो चुका है और परियोजना धरातल पर उतरने की ओर बढ़ रही है.

जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शुरू हुई बड़ी कवायद

दरअसल, शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम को देखते हुए चार महत्वपूर्ण रेल ओवरब्रिज निर्माण की योजना तैयार की गई है. बिहार सरकार ने इसके लिए फंड भी उपलब्ध करा दिया है. रेलवे से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मिलने के बाद परियोजना की गति और तेज हो गई है.

गड़खा और जगदम कॉलेज ढाला पर जल्द शुरू होगा काम

गड़खा ढाला (फाटक संख्या-43) और जगदम कॉलेज ढाला (फाटक संख्या-47) पर बनने वाले रेल ओवरब्रिज के लिए रेलवे द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. अगले एक महीने के भीतर जमीन अधिग्रहण, पिलर टेस्टिंग और निर्माण मार्ग में आने वाले पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है. इसके लिए वन विभाग को भी आवश्यक जानकारी भेज दी गई है.

भिखारी चौक और रामनगर ढाला परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार

भिखारी चौक (फाटक संख्या-41) और रामनगर ढाला (फाटक संख्या-2ए एवं 2ई) पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के लिए पुल निर्माण निगम ने संयुक्त फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली है. अब इस रिपोर्ट को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने का इंतजार है. मंजूरी के बाद जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग, डीपीआर और लागत आकलन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद टेंडर जारी होगा.

छह महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद

अधिकारियों के अनुसार भिखारी चौक और रामनगर ढाला परियोजना की तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा. पूरी प्रक्रिया में लगभग छह महीने का समय लग सकता है. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा.

अधिकारियों की निगरानी में आगे बढ़ रहा प्रोजेक्ट

गति शक्ति एजेंसी के एईएन सुमित मोइत्रा ने बताया कि रेलवे के हिस्से के दोनों ओवरब्रिजों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही पिलिंग टेस्टिंग व जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा. वहीं पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि निगम को मिले दोनों आरओबी की संयुक्त फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

अपर मुख्य सचिव कर रहे परियोजना की मॉनीटरिंग

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की निगरानी बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव स्तर से की जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि चारों रेल ओवरब्रिज बनने के बाद छपरा शहर में यातायात व्यवस्था काफी बेहतर होगी और लोगों को रेलवे फाटकों पर लगने वाले लंबे जाम से स्थायी राहत मिलेगी.

बदलेगी छपरा की तस्वीर, बढ़ेगी रफ्तार

चार नए रेल ओवरब्रिज केवल यातायात को सुगम नहीं बनाएंगे, बल्कि शहर के विकास को भी नई गति देंगे. जाम की समस्या कम होने से व्यापार, आवागमन और शहरी जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आने वाले समय में छपरा एक अधिक व्यवस्थित और सुगम यातायात वाले शहर के रूप में नजर आ सकता है.

Also Read: सारण के 9 प्रखंडों में 1 जुलाई से खुलेंगे नए कॉलेज, घर के पास मिलेगी डिग्री, जानिए युवाओं को कैसे मिलेगा फायदा

Previous article शेयर बाजार में आज फिर हाहाकार! सेंसेक्स 443 अंक टूटा, निफ्टी भी हुआ पस्त
Next article मुजफ्फरपुर : डेंगू पर बड़ा एक्शन, डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स बन घर-घर मोर्चा संभालेंगी आशा कार्यकर्ता
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel