[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण छपरा-सोनपुर फोरलेन पर बढ़ रहे सड़क हादसे, खतरनाक चौराहे बन रहे हादसों का कारण

छपरा-सोनपुर फोरलेन पर बढ़ रहे सड़क हादसे, खतरनाक चौराहे बन रहे हादसों का कारण

0
छपरा-सोनपुर फोरलेन पर बढ़ रहे सड़क हादसे, खतरनाक चौराहे बन रहे हादसों का कारण
छपरा-सोनपुर फोरलेन

Saran News: दिघवारा से अमित की रिपोर्ट
छपरा से सोनपुर के बीच बने फोरलेन सड़क मार्ग पर वाहनों की रफ्तार बढ़ने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है. सड़क के बेहतर होने के बावजूद कई स्थान ऐसे हैं, जो अब डेंजर जोन बन चुके हैं. इन स्थानों पर आए दिन होने वाले हादसों में अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर जीवनभर के लिए अपंग हो गए हैं.

मधुकॉन मोड़ से कल्लू चौक तक कई स्थान बने खतरे का केंद्र

फोरलेन पर दिघवारा का मधुकॉन मोड़, पीरगंज मोड़, पट्टी पुल मोड़, प्रखंड मुख्यालय मोड़, मटिहान मोड़, 17 नंबर रेलवे क्रॉसिंग मोड़ और हराजी का कल्लू चौक सबसे अधिक दुर्घटना संभावित स्थल माने जा रहे हैं. इन स्थानों पर स्टेट हाईवे और ग्रामीण सड़कों से आने वाले वाहन सीधे फोरलेन पर प्रवेश करते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के साथ टक्कर की आशंका बढ़ जाती है.

हादसों में जा चुकी हैं कई जानें

हराजी के कल्लू चौक और पीरगंज मोड़ पर हुए सड़क हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है. हाल ही में कल्लू चौक पर ट्रक की चपेट में आने से मानूपुर निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी. वहीं पीरगंज मोड़ पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक महिला की जान चली गई थी. पट्टी पुल के समीप भी ट्रक की चपेट में आने से एक मोपेड सवार की मौत हो गई थी. मधुकॉन मोड़ पर हुए हादसे में एक किशोरी की जान चली गई थी.

गोलंबर और चेतावनी संकेतक की मांग अनसुनी

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दुर्घटना संभावित चौराहों पर लंबे समय से गोलंबर निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है.लोगों का मानना है कि यदि गोलंबर और उचित यातायात प्रबंधन की व्यवस्था हो जाए तो हादसों में काफी कमी लाई जा सकती है.

चेतावनी बोर्ड और स्पीड ब्रेकर का अभाव

स्थानीय नागरिकों के अनुसार स्टेट हाईवे से फोरलेन पर चढ़ने वाले अधिकांश स्थानों पर चेतावनी संकेतक नहीं लगे हैं. इसके अलावा स्पीड ब्रेकर की भी व्यवस्था नहीं है. ऐसे में फोरलेन पर तेज गति से चल रहे वाहन और दूसरी सड़कों से आ रहे वाहनों के बीच अचानक आमना-सामना हो जाता है, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं घटित होती हैं.

यातायात सुरक्षा उपायों की उठी मांग

क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर बनाने तथा गोलंबर का निर्माण कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि जब तक इन स्थानों पर सुरक्षा उपाय नहीं किए जाते, तब तक हादसों का सिलसिला थमना मुश्किल है. उनका मानना है कि वाहनों की गति नियंत्रित होने के बाद ही दुर्घटनाओं की संख्या में प्रभावी कमी लाई जा सकती है.

Also Read: एक जून से दो पालियों में शुरू होगी इग्नू की सत्रांत परीक्षा, केंद्रों पर तैयारी पूरी

Previous article खगड़िया में युवक की मौत पर थाने का घेराव, आक्रोशित भीड़ पर थानाध्यक्ष ने तान दी पिस्टल
Next article सासाराम में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार हाइवा डिवाइडर से टकराया, बाल-बाल बचे लोग
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel