[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण घर के बाहर मिला वृद्ध का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, सारण पुलिस जांच में जुटी

घर के बाहर मिला वृद्ध का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, सारण पुलिस जांच में जुटी

0
घर के बाहर मिला वृद्ध का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, सारण पुलिस जांच में जुटी
घटनास्थल की तस्वीर

Saran Murder Case : (मनोज कुमार) सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया. घर के बाहर खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस घटना की गहन जांच में जुट गई है.

मृतक की पहचान माधोपुर बड़ा गांव निवासी 70 वर्षीय शिवजी सहनी के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या धारदार हथियार से की गई है. शव पर सीने और हाथ में गहरे कट के निशान मिले हैं, जबकि गले पर भी काले धब्बे दिखाई दिए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है.

सुबह कमरे से बाहर नहीं निकले तो हुई खोजबीन

परिजनों ने बताया कि शिवजी सहनी के दो पुत्र हैं. बड़ा पुत्र और बहू रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में गए हुए थे, जबकि छोटा पुत्र जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहता है. घर पर केवल उनकी छोटी बहू चिंता देवी अपने दो छोटे बच्चों और वृद्ध ससुर के साथ मौजूद थीं.

सोमवार रात सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. मंगलवार सुबह काफी देर तक शिवजी सहनी अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों को चिंता हुई. जब कमरे में जाकर देखा गया तो बिस्तर पर खून के धब्बे पड़े थे और उनकी लाठी पर भी खून लगा हुआ था.

Saran News : घर के बाहर मिला शव, मचा हड़कंप

कमरे में खून के निशान मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास तलाश शुरू की. इसी दौरान घर के बाहर शिवजी सहनी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही तरैया थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जब कमरे में खून के निशान मौजूद हैं तो हत्या घर के अंदर हुई या बाहर. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात कैसे हुई और घर में मौजूद लोगों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी.

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Also Read : गोपालगंज में NH-27 पर खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, महिला और बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत

Previous article गया जी होकर चलेंगी दो नई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत: देखें ट्रेनों का पूरा रूट और शेड्यूल
Next article गर्भवती का इलाज कराने जा रहे थे राजमहल, हाइवा-टोटो की टक्कर में 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel