[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण प्रभात खबर इंपैक्ट : गंडक नहर के टूटे बांध की हुई मरम्मत, सारण में प्रशासन की कार्रवाई से बड़ी आबादी को मिली राहत

प्रभात खबर इंपैक्ट : गंडक नहर के टूटे बांध की हुई मरम्मत, सारण में प्रशासन की कार्रवाई से बड़ी आबादी को मिली राहत

0
प्रभात खबर इंपैक्ट : गंडक नहर के टूटे बांध की हुई मरम्मत, सारण में प्रशासन की कार्रवाई से बड़ी आबादी को मिली राहत
खबर के बाद कार्य की तस्वीर

Saran Gandak canal embankment breaches : सारण के तरैया में जिला प्रशासन ने गंडक नहर के टूटे बांध की मरम्मत कर दी है. इसे लेकर आज सुबह ही प्रभात खबर में खबर प्रकाशित की गई थी. खबर प्रकाशन के कुछ ही घंटों में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बांध भराव का काम कराया. इससे इलाके की बड़ी आबादी को राहत मिली है. साथ ही संभावित बाढ़ के खतरे से भी निजात मिलेगी.

बता दें कि तरैया प्रखंड में बुधवार की सुबह गंडक नहर का बांध टूट गया. तरैया-अमनौर स्टेट हाईवे 104 के किनारे स्थित मंझोपुर में बांध ध्वस्त होने के बाद सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में पानी फैल गया. इस घटना से कई गांवों का सड़क संपर्क बाधित हो गया है और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Saran News : बांध टूटने से कई गांव हुए प्रभावित

बांध टूटने के कारण परौना, भटगाई, मोलनापुर, टीकमपुर, संग्रामपुर समेत कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया था. ग्रामीणों के अनुसार मंझोपुर स्थित गंडक नहर पुल से होकर जाने वाला यह रास्ता इन गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है.

सुबह ही बंद किया गया था किवाड़

घटना के बाद मुखिया ओम प्रकाश कुमार ने गंडक विभाग के एसडीओ और अभियंताओं को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी. साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से टूटे हुए स्थान से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित नहर के किवाड़ को बंद कराया गया. इसके बाद पानी का दबाव कम हुआ और स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली.

Also Read : सारण में गंडक नहर का बांध टूटा, कई गांवों से टूटा सड़क संपर्क, आवागमन ठप

Previous article अपनी लाड़ली के लिए चुनें संस्कृत के 30 सबसे खूबसूरत नाम, हर एक का अर्थ है बेहद खास और सुंदर
Next article सीएम योगी ने नन्हे-मुन्नों का कराया अन्नप्राशन, कक्षाओं में जाकर बच्चों से किया संवाद
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel