[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण में आपदा पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत, अधिकारियों ने बांटे 4-4 लाख रुपये के चेक

सारण में आपदा पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत, अधिकारियों ने बांटे 4-4 लाख रुपये के चेक

0
सारण में आपदा पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत, अधिकारियों ने बांटे 4-4 लाख रुपये के चेक
विधायक ने वितरित किया चेक

Saran Disaster Relief Assistance : सारण के परसा प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को गुरुवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई. परसा अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह, अंचलाधिकारी अनुज कुमार तथा प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सात लाभुक परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि के चेक वितरित किए.

सात परिवारों को मिले चार-चार लाख रुपये

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रत्येक मृतक के आश्रित को चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई. इस दौरान परसौना गांव निवासी रामप्रवेश राय की पत्नी चंदा देवी, भलवाहिया गांव निवासी पंचम राय की पत्नी शैल देवी, भेल्दी गांव निवासी प्रयाग महतो की पत्नी फूलकुमारी देवी, नारायणपुर गांव निवासी राजनाथ सिंह की पत्नी विभा देवी, लगनपुरा गांव निवासी नसीम अंसारी की पत्नी गुलशन बेगम, मंसूर अंसारी की पत्नी अख्तरी खातून तथा बहरमारर गांव निवासी सुपन राय के पुत्र सुधीर कुमार को सहायता राशि का चेक सौंपा गया.

कुल 28 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित

कार्यक्रम के दौरान कुल सात आश्रितों के बीच 28 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया गया. लाभुकों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता कठिन समय में उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

विधायक बोले- हरसंभव मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध

अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह ने कहा कि आपदा में जान गंवाने वाले परिवारों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और भविष्य में भी जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा.

सीओ ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की

अंचलाधिकारी अनुज कुमार ने लाभुकों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लाभुक सीधे अंचल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके.

Also Read : गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, गिरफ्तार आरोपी छुड़ाकर ले गए ग्रामीण; 13 नामजद समेत 28 पर FIR

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel