[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण में मिक्सर मशीन सेट पलटने से मजदूर की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

सारण में मिक्सर मशीन सेट पलटने से मजदूर की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

0
सारण में मिक्सर मशीन सेट पलटने से मजदूर की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा
पलटे हुए मिक्सर मशीन सेट की तस्वीर

Saran Accident: (कुलदीप महासेठ की रिपोर्ट) जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में मिक्सर मशीन सेट लगे ट्रैक्टर के पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

नहर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

घटना पचरौर-धोबही नहर सड़क स्थित बगही पुल के पूरब की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार मिक्सर मशीन सेट लगा ट्रैक्टर छत ढलाई के लिए जनता बाजार जा रहा था. इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.

ट्रैक्टर के नीचे दब गया मजदूर

हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर सवार मजदूर उसके नीचे दब गया. आसपास मौजूद लोगों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर दौड़ लगाई और पुलिस को सूचना दी. ट्रैक्टर पलटने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के खराटी गांव निवासी राम प्रसाद महतो के 35 वर्षीय पुत्र शत्रुध्न महतो के रूप में की गई है. घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: सारण में फोरलेन पुल के पास अपराधी कर रहे थे मीटिंग तभी पहुंची पुलिस, 9 शातिर गिरफ्तार, हथियार बरामद

Previous article जमुई में दामाद की हत्या कर जमीन में दफनाने का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार
Next article Aurangabad News : 16 साल बाद पलटा फैसला, पूर्व विधायक सोम प्रकाश सिंह की सदस्यता अमान्य, पेंशन व सभी लाभ बंद
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel