[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही बिहार में तेज हुआ बुलडोजर एक्शन, छपरा और मुंगेर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई

सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही बिहार में तेज हुआ बुलडोजर एक्शन, छपरा और मुंगेर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई

0
सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही बिहार में तेज हुआ बुलडोजर एक्शन, छपरा और मुंगेर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई
मुंगेर में चला प्रशासन का बुलडोजर

Bihar Bulldozer Action: सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री बनते ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. राज्य के कई जिलों में प्रशासन अब लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को छपरा और मुंगेर में बड़े स्तर पर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला, जिससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया.

छपरा में 5 किलोमीटर तक चला अभियान

छपरा के प्रभुनाथ नगर और बाजार समिति इलाके में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया. करीब 5 किलोमीटर तक मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया. प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर खुद से कब्जा हटाने को कहा था. लेकिन समय सीमा के भीतर ऐसा नहीं होने पर मंगलवार को बुलडोजर चलाकर सख्त कार्रवाई की गई. इस दौरान करीब 40 पक्के निर्माण और कई झोपड़ियों को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

मुंगेर में भी चला अभियान

दूसरी ओर मुंगेर शहर में भी नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया. निगम के अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ सड़कों पर उतरे और चौक बाजार, बेकापुर और गुलजार पोखर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में अवैध कब्जों को हटाया गया. इस कार्रवाई के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदार जल्दी-जल्दी अपना सामान समेटते नजर आए.

कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में डर का माहौल

लगातार हो रही इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में डर का माहौल बन गया है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सड़क, फुटपाथ और सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान अब तेज रफ्तार पकड़ चुका है. आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रह सकती है, जिससे शहरों को साफ और सुगम बनाने की कोशिश की जा रही है.

Also Read: दिल्ली में PM मोदी से मिले CM सम्राट चौधरी, बोले- विकसित भारत और समृद्ध बिहार के विजन पर मिला मार्गदर्शन

Previous article 99 परसेंटाइल वालों को क्या मिलेगा NIT Rourkela में एडमिशन? पूरा गणित समझें
Next article झारखंड हाईकोर्ट से अधिवक्ता महेश तिवारी को बड़ी राहत: वकालत लाइसेंस निलंबन के आदेश पर रोक
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel