[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण मंदिर गयी किशोरी से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

मंदिर गयी किशोरी से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

0
मंदिर गयी किशोरी से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

मढ़ौरा. थाना क्षेत्र के शिल्हौड़ी शिव मंदिर में अपनी सहेली के साथ पूजा करने आई एक किशोरी को बहलाकर ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है. आरोपियों ने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया है. मामला पुलिस के पास पहुंचने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पीड़िता का मेडिकल कराने की पहल शुरु कर दी गयी है. पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है. घटना 20 जुलाई की बतायी गयी है. पीड़ित किशोरी अपनी एक सहेली के साथ शिल्हौड़ी मंदिर में पूजा करने गयी थी. पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि इसी दौरान भेल्दी निवासी आरोपी युवक राहुल कुमार भी अपने एक दोस्त के साथ मंदिर पहुंचा हुआ था. वह राहुल को अपनी सहेली के कारण पहले से जानती थी. राहुल मंदिर से अपने दोस्त के साथ उसे भी मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठाकर ले गया. आरोपी और उसका दोस्त उसे भेल्दी सराय बक्स चंवर ले गए और दुष्कर्म किया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान वहां पहले से कुछ अन्य युवक मौजूद थे, जो घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिये. घटना को लेकर पीड़िता शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची थी, जहां पीड़िता ने घटना की शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी. पुलिस ने आरोपी युवक राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel