सारण में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, DM ने बच्चों को पिलाई दो बूंद, 28 जून से 2 जुलाई तक चलेगा
Pulse Polio Campaign: सारण जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है. जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.
Pulse Polio Campaign: (चंद्रशेखर सिंह) सारण जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है। दरियापुर प्रखंड के प्रतापपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.
Saran News: डीएम ने किया अभियान का शुभारंभ
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के दौरान किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने एक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना बेहद जरूरी है.
अभिभावकों से की खास अपील
जिलाधिकारी ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष तक के अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन तभी संभव है, जब कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे.
स्वास्थ्य विभाग को दिए सख्त निर्देश
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर सभी पात्र बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे का छूटना अभियान की सफलता पर असर डाल सकता है, इसलिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना प्राथमिकता होनी चाहिए.
2 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
सिविल सर्जन ने बताया कि विशेष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 2 जुलाई 2026 तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस दौरान सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के अलावा घर-घर जाकर भी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी.
टीमों की तैनाती, व्यापक तैयारियां पूरी
स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीमों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है ताकि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए.
जन प्रतिनिधियों ने भी दिया सहयोग का भरोसा
कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (दरियापुर), स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने और हर बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाने का संकल्प लिया.
Also Read : सीवान पुलिस पर पथराव, ASI सहित 3 पुलिसकर्मी घायल, जानिए अचानक क्यों भड़के ग्रामीण
