[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Saran News : विश्वविद्यालय खुलते ही जारी होगा पीजी व स्नातक परीक्षा का एडमिट कार्ड

Saran News : विश्वविद्यालय खुलते ही जारी होगा पीजी व स्नातक परीक्षा का एडमिट कार्ड

0
Saran News : विश्वविद्यालय खुलते ही जारी होगा पीजी व स्नातक परीक्षा का एडमिट कार्ड
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय में दशहरा का अवकाश घोषित कर दिया गया है. अब विश्वविद्यालय चार अक्टूबर को खुलेगा. विश्वविद्यालय खुलते ही स्नातक व पीजी की परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा. विदित होगी स्नातक सेकेंड सेमेस्टर तथा पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होनी है. जिसका शेड्यूल पूर्व में ही जारी किया जा चुका है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड भी तैयार किया जा रहा है. अवकाश की अवधि में भी परीक्षा विभाग में कार्य जारी रहेगा. जिससे निर्धारित समय पर छात्रों का एडमिट कार्ड रिलीज किया जा सके. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय खुलते ही स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा के केंद्रों की सूची जारी कर दी जायेगी. वहीं पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा केंद्र किसी लिस्ट पहले ही जारी की जा चुकी है.

नौ से स्नातक व 13 अक्टूबर से होगी पीजी की परीक्षा

परीक्षा विभाग ने स्नातक व पीजी दोनों ही सत्रों की परीक्षा का शेड्यूल पूर्व में ही जारी कर दिया है. नौ अक्टूबर से स्नातक सेकेंड सेमेस्टर तथा 13 अक्टूबर से पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा होगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सीबीसीएस सत्र 2024-28 की परीक्षा नौ से 16 अक्टूबर तक दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित है. पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2022-24 की परीक्षा 13 से 18 अक्टूबर के बीच दो पालियों में ली जायेगी. पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक ली जायेगी.

विवि खुलते ही जारी होगी पीजी नामांकन की दूसरी मेधा सूची

विदित हो कि पीजी सत्र 2024-26 के अंतर्गत पहली मेधा सूची में शामिल छात्र-छात्राओं की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जिन छात्र-छात्राओं का नाम पहली लिस्ट में आया था. उनका नामांकन 27 सितंबर तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिया गया. पीजी के 17 विषयों में जो भी सीट बची हैं. अब उन पर दूसरी मेधा सूची जारी की जायेगी. छात्र कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय खुलने के एक से दो दिनों के बाद दूसरी मेधा सूची जारी होगी. वहीं पहली लिस्ट में शामिल कुछ छात्र-छात्राए नामांकन से वंचित रह गये हैं. ऐसे में उनके नामांकन के लिए भी तिथि विस्तारित होने की उम्मीद जतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel