[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Chhapra News : कल से भरा जायेगा स्नातक पार्ट थर्ड का परीक्षा फॉर्म

Chhapra News : कल से भरा जायेगा स्नातक पार्ट थर्ड का परीक्षा फॉर्म

0
Chhapra News : कल से भरा जायेगा स्नातक पार्ट थर्ड का परीक्षा फॉर्म

छपरा

. स्नातक पार्ट थर्ड फाइनल इयर सत्र 2020-23 का परीक्षा फॉर्म सात अक्टूबर से ऑफलाइन मोड में भरा जायेगा. परीक्षा विभाग ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सात से 19 अक्टूबर तक फॉर्म भरने की प्रक्रिया चलेगी. नवंबर के प्रथम सप्ताह तक परीक्षा आयोजित कराने का लक्ष्य रखा गया है. जिसकी तैयारियां भी अभी से ही शुरू कर दी गयी हैं.

फॉर्म भरने से संबंधित जानकारी सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेज के प्राचार्यों को भी दे दी गयी है. परीक्षार्थी जेपीयू के वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करेंगे. फॉर्म भरने के बाद पूर्व की परीक्षा का अंकपत्र, प्रवेश पत्र तथा पंजीयन के साथ कॉलेज से सत्यापित कराना होगा. जिसके बाद निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म कॉलेज काउंटर पर जमा होंगे. स्नातक प्रतिष्ठा के लिए 990 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है. परीक्षा शुल्क के साथ मूल प्रमाणपत्र का शुल्क भी पहले ही जमा करा लिया जा रहा है. बिना पंजीयन के कोई भी फॉर्म स्वीकार नही किया जायेगा. वहीं जिन छात्रों का सत्र पूर्व की परीक्षा का अंकपत्र किसी कारण पेंडिंग है. वह फॉर्म के साथ एक शपथ पत्र देंगे. शपथ पत्र का फॉर्मेट बेवसाइट पर मौजूद है.

सारण के इन कॉलेजों में भरा जायेगा फॉर्म : जिले के राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, पीसी साइंस कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, जेपीएम कॉलेज, रामजयपाल कॉलेज, पीएन सिंह डिग्री कॉलेज, नंदलाल सिंह कॉलेज दाउदपुर, एचआर कॉलेज अमनौर, पीएन कॉलेज परसा, वाइएन कॉलेज दिघवारा, पीआर कॉलेज सोनपुर, लोकमहाविद्यालय हाफिजपुर, जगलाल चौधरी कॉलेज आदि में नामांकित छात्र-छात्राएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा फॉर्म भरेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel