[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण जेपीयू में नये सत्र से एआइ में सर्टिफिकेट कोर्स का मिलेगा अवसर

जेपीयू में नये सत्र से एआइ में सर्टिफिकेट कोर्स का मिलेगा अवसर

0
जेपीयू में नये सत्र से एआइ में सर्टिफिकेट कोर्स का मिलेगा अवसर
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय में आगामी सत्र से छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) में सर्टिफिकेट कोर्स करने का अवसर मिलेगा. कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि एआइ का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किये जाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. अगले महीने इसमें नामांकन को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जायेगा. कोर्स की अवधि छह माह की होगी. विश्वविद्यालय स्तर पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

विश्वविद्यालय के वोकेशनल विभाग के अंतर्गत ही एआइ में सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन होगा. जल्द ही नामांकन समिति की बैठक में एआइ सर्टिफिकेट कोर्स में सीटों की संख्या जारी की जायेगी. विवि के वेबसाइट पर भी नोटिफिकेशन जारी होगा. नामांकन के बाद विश्वविद्यालय के वोकेशनल भवन में ही कक्षाओं का भी संचालन कराया जायेगा. छह माह की कोर्स अवधि पूरी होने के उपरांत परीक्षा ली जायेगी. इसके बाद सर्टिफिकेट छात्र-छात्राओं को जारी किया जायेगा. कुलपति ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स में मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, सीखने और निर्णय लेने के लिए प्रोग्राम करना सिखाया जाता है. इसमें मुख्य रूप से पायथन प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क, डेटा साइंस और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग जैसे विषय शामिल होते हैं. वर्तमान में एआइ का महत्व तेजी से बढ़ रहा है. पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राएं डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, एआइ इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स और अन्य क्षेत्रों जैसे उच्च मांग वाले क्षेत्रों में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल प्राप्त कर सकते हैं.

दो वर्ष पहले शुरू किये गये थे कई विषयों के सर्टिफिकेट कोर्स

विदित हो कि वर्ष 2024 के जुलाई माह में विश्वविद्यालय में पहली बार कई प्रमुख सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किये गये. वर्ष 2022 से सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत सीआइटी की पढ़ाई हो रही थी. उसके अलावे गत वर्ष से सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा, सर्टिफिकेट कोर्स इन ह्यूमन राइट्स, सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट कोर्स इन कर्मकांड, सर्टिफिकेट कोर्स इन इंडियन नॉलेज सिस्टम, सर्टिफिकेट कोर्स इन टैली, सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट कोर्स इन वूमेन एंड जेंडर स्टडीज, सर्टिफिकेट कोर्स इन इंटरनेशनल रिलेशंस एंड डिप्लोमेसी आदि विषयों को शामिल किया गया है. पूर्व से जो सर्टिफिकेट कोर्स चल रहे हैं. उसके अंतर्गत पहले बैच की परीक्षा भी लिया जा चुकी है. जिसका परिणाम जारी करने के बाद सर्टिफिकेट भी रिलीज कर दिया गया है. वहीं अब नये सत्र में दाखिले की तैयारी चल रही है.

कोर्स के बाद विश्वविद्यालय करायेगा इंटर्नशिप

सर्टिफिकेट कोर्स उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को विश्वविद्यालय स्तर पर इंटर्नशिप की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी. कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट यूनिट सेल का गठन किया गया है. इसके माध्यम से सर्टिफिकेट कोर्स उतीर्ण करने के बाद छात्रों को विश्वविद्यालय स्तर पर इंटर्नशिप करायी जायेगी. इंटर्नशिप करने वाले छात्र-छात्राओं को कैंपस सलेक्शन का अवसर मिलेगा. हाल ही में कई प्रमुख कंपनियों द्वारा विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट कैंप लगाया गया. जिसमें छात्र-छात्राओं को बेहतर जॉब प्रदान किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel