सीएचसी लूट के मामले में एक बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मांझी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान रसूलपुर के टेलियाडीह से सीएसपी लूट कर भाग रहे पांच अपराधियों में से एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.

By ALOK KUMAR | January 28, 2026 10:45 PM

मांझी. मांझी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान रसूलपुर के टेलियाडीह से सीएसपी लूट कर भाग रहे पांच अपराधियों में से एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि चार अपराधी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधी एकमा थाना क्षेत्र के मनीछपरा गांव निवासी अनिल पांडेय का पुत्र शिवम पांडेय बताया जाता है. पुलिस ने इस दौरान उसके पास के एक देसी पिस्टल, मोबाइल, मोटरसाइकिल, चार कारतूस, एक लैपटॉप व सीएसपी से लूट की 51 हजार पांच सौ रुपया बरामद किया है. इस मामले में अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शस्त्र बल के साथ ताजपुर में वाहन जांच कर रहे थे. इसी बीच सूचना मिली कि रसुलपुर के तेलियाडीह से अपराधियों ने सीएसपी लूट कर भाग रहा है. सूचना के आधार पर महम्मदपुर पुलिस पोस्ट पर सअनि रामजी यादव के वाहन जांच का निर्देश दिया गया. कुछ समय बाद शस्त्रबल के साथ महम्मदपुर पहुच कर वाहन जांच करना शुरू कर दिया. जांच के दौरान दो से तीन बाइक पर तीन युवक चैनपुर से महम्मदपुर आ रहा है. पुलिस की जांच देख सभी भागने लगे. भागने के दौरान एक अपराधी को पकड़ा गया. जबकि चार भागने में सफल रहे. पकड़े गए अपराधी ने थाना क्षेत्र के मटियार में भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी अपने साथियों से मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारा है.