[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Saran News : जिले के 50 टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का हुआ वितरण

Saran News : जिले के 50 टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का हुआ वितरण

0
Saran News : जिले के 50 टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का हुआ वितरण

छपरा. नगर निगम क्षेत्र के साधना पुरी में टीबी रोग से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 50 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार से भरे बैग वितरित किये गये. साथ ही, उन्हें टीबी से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी भी दी गयी. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जौनपुर उत्तर प्रदेश राजघराने की बहू और छपरा के अधिवक्ता रहे वीरेंद्र नारायण सिंह की पुत्री डॉ अंजू सिंह थीं. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इन 50 मरीजों को छह महीने तक गोद लिया गया है और तब तक उनका इलाज चलता रहेगा जब तक वे पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते. इससे पहले, ढाई सौ से अधिक टीबी मरीजों को गोद लिया गया था, जो अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं. डॉ अंजू सिंह ने यह भी बताया कि उनका प्रयास है कि सारण जिले में सामाजिक गतिविधियों को गति दी जाये, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन, ब्लड डोनेशन, सिलाई, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और पौधारोपण जैसी पहलें शामिल हों. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ अमित कुमार सिंह ने बताया कि हाल ही में संवेदना_2 अभियान के तहत 31 रक्तवीरों द्वारा ब्लड डोनेशन किया गया था. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और ऐसे प्रयासों से समाज को जागरूक किया जा सकता है. कार्यक्रम में एक अन्य स्वास्थ्य अधिकारी, मुकेश कुमार ने कहा कि संस्था 2001 से लगातार सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लें और इसका लाभ उठाएं. कार्यक्रम के दौरान दो स्कूली बच्चियों ने जागरूकता गीत प्रस्तुत किया, जिससे लोगों में टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ी. इसके अलावा, टीबी के कारण और निवारण के बारे में भी जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel