[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण saran news : सारण की 1,346 इंटर पास अल्पसंख्यक छात्राओं को मिलेंगे 15 हजार रुपये

saran news : सारण की 1,346 इंटर पास अल्पसंख्यक छात्राओं को मिलेंगे 15 हजार रुपये

0
saran news : सारण की 1,346 इंटर पास अल्पसंख्यक छात्राओं को मिलेंगे 15 हजार रुपये
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम स्थान से पास करने वाली जिले की कुल 1,346 मुस्लिम छात्राओं को मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना के तहत 15-15 हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे. यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रवि प्रकाश ने दी. उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने वर्ष 2025 के लिए जिले को राशि उपलब्ध करा दी है. वहीं, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं की सूची भी उपलब्ध करा दी गयी है. उक्त सूची के संबंध में संबंधित शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखकर छात्राओं के अभिभावकों का घोषणा प्रमाण पत्र प्राप्त कर कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है. चयनित छात्राओं को संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के माध्यम से या स्वयं इंटरमीडिएट का अंक पत्र, प्रवेश पत्र, प्रमाण पत्र, आधार से जुड़ा बैंक पासबुक तथा अद्यतन निवास प्रमाण पत्र की प्रति उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है. इसके तहत सरकार की ओर से प्रत्येक छात्रा के खाते में सीएमएफ के माध्यम से 15 हजार रुपये भेजे जायेंगे. जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा सीएमएफ के माध्यम से राशि सीधे छात्रा के खाते में भेजने की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने छात्राओं व उनके अभिभावकों से कहा है कि वे अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराने के बाद ही जमा करें. अन्यथा खाते में राशि नहीं जा सकेगी. डीएमडब्ल्यूओ श्री प्रकाश ने कहा कि छात्राओं व उनके अभिभावकों को परेशानी से बचाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में काउंटर खोला गया है, जहां छात्राएं या अभिभावक स्वयं अपना कागजात जमा कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel