[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण नगर सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक में दो सौ से अधिक योजनाओं पर निर्णय

नगर सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक में दो सौ से अधिक योजनाओं पर निर्णय

0
नगर सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक में दो सौ से अधिक योजनाओं पर निर्णय

छपरा. नगर सरकार की कैबिनेट के गठन के बाद पहली बैठक गुरुवार को नगर निगम के महापौर कार्यालय में संपन्न हुई. इस बैठक में दो सौ से अधिक योजनाओं और समस्याओं को लेकर चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने स्थानीय विधायक और कैबिनेट को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी निर्णय लिया गया है. उसका पालन करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर छपरा के सपने को साकार किया जायेगा. विधायक ने इन समस्याओं पर दिलाया ध्यान विधायक डॉ सीएन गुप्ता द्वारा जलजमाव एरिया के बारे विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि छपरा जंक्शन जाने के क्रम मे सड़क पर ही दुकान लगा लेते और सभी नालो को जाम कर देते हैं. जिसके लिए नालो एवं सड़क पर से अतिक्रमण हटाना जरूरी है. नगर आयुक्त ने जवाब देते हुए कहा कि एक सप्ताह पहले ही छपरा जंक्शन रूट पर अतिक्रमण को हटाया गया था, पुनः रेगुलर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाकर सभी जगहों से अतिक्रमण हटाया जायेगा. विधायक द्वारा रेलवे के द्वारा नाला का बहाव को रोक दिया जाता है. जिसके कारण नगर निगम के पानी की निकासी नहीं हो पाती है. उस विषय पर चर्चा की गयी. भरत मिलाप चौक के पास नाला जाम एवं स्लैब खुला हुआ है, जिसको नियमित रूप से साफ-सफाई एवं रख-रखाव के लिए संबंधित विभाग को आदेशित किया गया. हालांकि बुडको के इंजीनियर बैठक मे अनुपस्थित रहने के कारण उस विषय पर चर्चा नहीं हो पायी. विधायक के द्वारा भरत मिलाप चौक के पास नाला का निर्माण के बारे में कनीय अभियंता को आदेशित किया. कनीय अभियंता द्वारा बताया गया की टेंडर की प्रक्रिया की गयी थी, लेकिन कोई भी संवेदक भाग नहीं लिया. जिसके कारण कार्य पूरा नहीं किया गया. नगर आयुक्त ने कनीय अभियंता को आदेश देते हुए कहा कि पुनः टेंडर निकाल कर कार्य पूर्ण करें, अगर इस बार भी संवेदक भाग नहीं लेता है तो नगर निकाय खुद के द्वारा कराया जायेगा. बजट तैयार बोर्ड की बैठक में होगा पेश इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट के स्वीकृति पर विचार विमर्श किया गया. सभी सदस्यों द्वारा बजट की सॉफ्ट कॉपी देने हेतु सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया. बजट पर विस्तृत जानकारी चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल कुमार के द्वारा दी गयी. अब इसे बोर्ड की बैठक में पास कराया जायेगा. शहर में बनेंगे सड़क और नाले सड़क एवं नाला का निर्माण पर चर्चा की गयी. जिसके तहत सभी वार्डो एवं मुख्य सड़क के नालो एवं सड़क निर्माण पर विधिवत चर्चा की गयी. सशक्त स्थायी समिति के सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा के द्वारा शिकायत की गयी कि नगर निगम में संवेदक के द्वारा 25 से 50 प्रतिशत नीचे टेंडर कराते है, लेकिन कार्य को सही तरीके से नहीं करते है. इसलिए ऐसे मुद्दों को विभागीय स्तर पर लिया जाये. जिन नालो का निर्माण होगा उसके लिए चैबर का निर्माण पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, ताकि जल जमाव के समय बने हुए चैम्बर से निकासी का समाधान किया जा सकेगा. हर वार्ड में होंगे निगम के सेक्रेटरी प्रत्येक वार्ड में सचिव की नियुक्ति पर चर्चा की गयी. जिसके लिए नगरपालिका अधिनियम के तहत अनुपालन हेतु विभागीय अनुमति लेने हेतु स्वीकृति दी गयी. उसके बाद चार प्लम्बर की नियुक्ति पर चर्चा की गयी. अभी एक कनीय अभियंता के होने से काफ़ी दिक्कत होती है. इसलिए अतिरिक्त कनीय अभियंता के नियुक्ति पर चर्चा की गयी. जिसके आलोक मे विभाग से अतिरिक्त कनीय अभियंता की मांग के लिए पत्र भेजा जायेगा. जिस पर सबकी सहमति हुई. प्रत्येक वार्ड मे सड़क निर्माण एवं नाला निर्माण हेतु वार्ड पार्षद से सूची उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई. शहर में बड़े सड़क जहां जलजमाव होता है उसका डीपीआर बनाकर राज्य वित्त आयोग से स्वीकृति कराने पर विचार किया गया. सफाई कार्यो की हुई समीक्षा नगर निगम के सफाई एजेंसी के कार्यों पर समीक्षा की गयी. सफाई एजेंसी के कार्य पर खेद व्यक्त किया गया. सफाई एजेंसी को निर्देश दिया गया कि एकरारनामा के अनुसार कार्य करें, आउट सोर्स एजेंसी के द्वारा नियुक्त कर्मचारियों पर विचार किया गया. नगर निगम के गाड़ी की मरम्मती हेतु सर्विस सेंटर भेजे जाने हेतु विचार विमर्श किया गया, ताकि ससमय सभी कार्य पूर्ण हो सके. पिंक टॉयलेट बनने पर हुआ विचार हथुआ मार्केट के अंदर पिंक टॉयलेट एवं अन्य जगह पर कम्युनिटी टॉयलेट, पब्लिक टॉयलेट, मोबाइल टॉयलेट बनाने एवं क्रय पर सभी सदस्यों के समक्ष रखा गया. इस पर सभी ने सहमति दी. सभी पार्षद को कलर प्रिंटर उपलब्ध कराये जाने हेतु बैठक में चर्चा की गयी. इन योजनाओं पर भी हुई चर्चा नमामि गंगे प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा की गयी. शाह बनवारी लाल का प्रतिमा का अनावरण पर चर्चा की गयी. नल जल योजना की समीक्षा बुडको के नगर विकास कार्यपालक अभियंता के साथ किया गया. सभी वार्डो मे लाइट लगाने पर विचार किया गया. सफाई उपकरण के क्रय करने पर विचार किया गया. जैसे हाइड्रोलिक मशीन, सुपर शकर मशीन, डोर टू डोर डस्टबिन, गिला-सूखा कचड़ा डस्टबिन जो मुख्य पथ एवं अन्य सार्वजनिक जगहों पर लगाने हेतु चर्चा की गयी. श्यामचक भगाड़, पुरवारी भगाड़ मोहम्मद जललूद्दीन द्वारा अवैध रूप से नगर निगम की जमीन पर चाहरदिवारी बनाये जाने को लेकर भी चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि कारवाई होगी एवं पहुंच पथ के निर्माण की स्वीकृति पर विचार किया गया. महापौर, उप महापौर एवं वार्ड पार्षद हेतु कक्ष एवं प्रतीक्षालय के सुंदर कराने हेतु चर्चा किया गया. नगर निगम के प्रशासनिक भवन, मीटिंग हॉल का उन्नयन एवं सरकारी बाजार मॉल निर्माण की स्वीकृति पर चर्चा की गई. स्ट्रीट लाइट के मरम्मती हेतु स्विच बॉक्स, टेप, ड्राइवर इत्यादि पर चर्चा की गई. कटसा स्थित डंप साइट के उन्नयन एवं अन्य कार्यों की स्वीकृति पर चर्चा एवं बिचार किया गया. कर के निर्धारण के पुनरीक्षण पर विचार किया गया. बैठक मे महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, उप महापौर रागनी देवी, नगर आयुक्त सुमित कुमार, विधायक डॉ सीएन गुप्ता, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा, हेमंत कुमार, अजय साह, नेहा देवी, उर्मिला देवी, काजल कुमारी, नगर विकास प्रमंडल 01 कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, सहायक अभियंता राज श्री, कनीय अभियंता अभय कुमार, नवीन कुमार, सीए राहुल कुमार, स्वछता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, लेखापाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel