[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Chhapra News: डबल डेकर निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त, तीन सिपाही घायल

Chhapra News: डबल डेकर निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त, तीन सिपाही घायल

0
Chhapra News: डबल डेकर निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त, तीन सिपाही घायल
डबल डेकर निर्माण के दौरान हादसा

Chhapra News: छपरा में डबल डेकर पुल निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है. नगरपालिका चौक पर निर्माणाधीन पुल पर लगी क्रेन का डक पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर गिर गई, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना रात के करीब एक बजे की बताई जा रही है. जब सुपर पेट्रोलिंग टीम के बजनार्दन सिंह, मनोज सिंह और अनिल कुमार पांडे गश्ती पर थे.

हादसे में पुलिस की गाड़ी हो गई क्षतिग्रस्त

हादसे में पुलिस की बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सीटी स्कैन समेत अन्य जरूरी जांच की गई. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई. एसपी कुमार आशीष ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस ने निर्माण कंपनी की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

Also Read: गैंगस्टर सोनू सिंह गिरफ्तार, मोकामा गैंगवार में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन

डबल डेकर की लागत है 411.32 करोड़ रुपये

बता दें कि इस फ्लाईओवर का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है. इसकी लागत लगभग 411.32 करोड़ रुपये है. यह फ्लाईओवर पटना-सीवान-गोरखपुर सड़क मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मई 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Viral Video: छावा के ट्रैलर लॉन्च पर लंगड़ाकर पहुंची राश्मिका मंदाना, विक्की कौशल ने बढ़ाया मदद का हाथ 
Next article Mokama Shootout: लालू यादव के राज में लोग दिन में निकलने से डरते थे, गिरिराज सिंह ने राजद पर लगाया गंभीर आरोप
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel