[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने दबोच रातों-रात करा दी शादी, रात भर चली हाई वोल्टेज ड्रामा

सारण में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने दबोच रातों-रात करा दी शादी, रात भर चली हाई वोल्टेज ड्रामा

0
सारण में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने दबोच रातों-रात करा दी शादी, रात भर चली हाई वोल्टेज ड्रामा
शादी के बाद प्रेमी जोड़ा

Lover Marriage in Saran : (नागेंद्र कुमार ओझा) सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र से एक दिलचस्प प्रेम कहानी सामने आई है. अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया. इसके बाद गांव में घंटों चली बातचीत और पंचायत के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए. अंततः प्रेमी युगल ने भोरहा स्थित शिव मंदिर में सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया.

बहन के ससुराल आने-जाने में हुई थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार मशरक थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की बहन की शादी पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भगवानपुर गांव में हुई है. बहन के ससुराल आने-जाने के दौरान युवक की मुलाकात पड़ोस के भोरहा गांव की एक युवती से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्रेम में बदल गई.

Chhapra News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो पकड़ लिया गया

बताया जाता है कि प्रेमी युगल लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे. मंगलवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया. इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसे देख लिया और पकड़कर घर में बैठा लिया. घटना की खबर इलाके में तेजी से फैल गई.

Saran News : युवक की मां पहुंची प्रेमिका के घर

युवक के पकड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां बुधवार की सुबह भोरहा गांव पहुंची. दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई. इस दौरान परिजनों ने शुरू में आपत्ति जताई, लेकिन प्रेमी और प्रेमिका शादी की जिद पर अड़े रहे.

पंचायत और समझौते के बाद बनी बात

मामले में पूर्व मुखिया सभापति राय ने पहल की और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई. काफी मशक्कत के बाद दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए. इसके बाद गांव के लोगों की मौजूदगी में विवाह कराने का फैसला लिया गया.

Bihar News : शिव मंदिर में लिए सात फेरे

दोनों परिवारों की सहमति मिलने के बाद प्रेमी युगल को भोरहा मठिया स्थित शिव मंदिर ले जाया गया. वहां भगवान को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए और एक-दूसरे के साथ जीवनभर रहने का वचन दिया.

अनोखी शादी देखने उमड़ी भीड़

बिना बैंड-बाजे और तामझाम के हुई इस अनोखी शादी को देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे. मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई. शादी के बाद ग्रामीणों ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की.

Also Read : आपदा में परिजनों को खो चुके परिवारों को वर्षो बाद मिली अनुदान राशि, सारण में 5 परिजनों को मिला 4-4 लाख रुपये

Previous article आमता बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 2 मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next article अरवल में गांव-गांव रैली निकालकर नशा छोड़ने का संदेश दे रहीं जीविका दीदियां, लोगों को कर रही है प्रेरित
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel