छपरा. छपरा विधि मंडल की चुनाव की डुगडुगी बज गई है. चुनाव 13 मार्च को होगा. इसकी आधिकारिक घोषणा विधि मंडल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्र के माध्यम से कर दी है. इसकी जानकारी देते हुए सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर विस्तृत चुनाव कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है. मतगणना 14 और 15 मार्च को होगी. इसके बाद यह साफ हो जायेगा कि नयी कार्यकारिणी में प्रतिष्ठित अध्यक्ष और महामंत्री का ताज किसके सिर पर सजेगा.
चुनाव कार्यक्रम एक नजर में
-12 फरवरी को प्रारंभिक वोटर सूची का प्रकाशन-13 व 14 फरवरी दावा आपत्ति निस्तारण-16 फरवरी अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन
-17 फरवरी नामांकन पत्र की बिक्री शुरू-20 और 21 फरवरी नामांकन पत्र दाखिल तिथि
-23 फरवरी नामांकन पत्र की जांच-24 फरवरी नामांकन पत्र की वापसी-27 फरवरी निर्विरोध चुनाव काप्रयास-13 मार्च मतदान कराया जाएगा-14 व 15 मार्च काउंटिंग की प्रक्रिया