[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण जेपीयू में नए सत्र से शैक्षणिक माहौल सुधार पर जोर, स्मार्ट क्लास और ड्रेस कोड होंगे लागू

जेपीयू में नए सत्र से शैक्षणिक माहौल सुधार पर जोर, स्मार्ट क्लास और ड्रेस कोड होंगे लागू

0
जेपीयू में नए सत्र से शैक्षणिक माहौल सुधार पर जोर, स्मार्ट क्लास और ड्रेस कोड होंगे लागू
जयप्रकाश विश्विविद्यालय.

Saran News : (प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट)

जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन को लेकर इस बार बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नए सत्र में क्लासरूम में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे.

इस बार अधिकांश कॉलेजों में छात्रों के लिए आई-कार्ड और ड्रेस कोड अनिवार्य करने की तैयारी की जा रही है. साथ ही स्मार्ट क्लास, ई-लर्निंग, अपडेटेड लैब और लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

जेपीयू के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेई ने हाल ही में कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर सभी बुनियादी सुविधाओं को समय से अपडेट करने का निर्देश दिया है.

हालांकि विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में अब भी पठन-पाठन की सुविधाओं की कमी देखी जा रही है. कई जगहों पर भवन और सीटिंग अरेंजमेंट की कमी के कारण एक ही कमरे में दो से तीन सत्रों की कक्षाएं चलानी पड़ रही हैं. इसके अलावा कई कॉलेजों में गर्ल्स कॉमन रूम, लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं हैं.

वीसी ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

कुलपति ने हाल ही में कई कॉलेजों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं. छात्र कल्याण विभाग के अनुसार 23 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए छात्र-छात्राएं कॉलेजों में पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं. इसके लिए हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है.

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस सत्र में नियमित कक्षाओं के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और छात्रों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा. कई कॉलेजों में नामांकन के समय ही छात्रों से नियमित उपस्थिति का शपथ पत्र लेने की भी योजना है.

जेपीएम कॉलेज में पहले से ही ड्रेस कोड लागू

वहीं, राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, पीसी विज्ञान कॉलेज, जेपीएम कॉलेज सहित कई कॉलेजों में स्मार्ट क्लास और ई-लाइब्रेरी को अपडेट किया जा रहा है. जेपीएम कॉलेज में पहले से ही ड्रेस कोड लागू है, जबकि अन्य कॉलेजों में भी इसे लागू करने पर विचार चल रहा है.

Also Read: सारण में पंचायत के दौरान मारपीट, पांच घायल, 20 से 25 राउंड गोलीबारी का आरोप

Previous article खबर का असर: दुमका के तुर्कापहाड़ी पहाड़िया बस्ती में पहुंचा पानी का टैंकर, ग्रामीणों को मिली राहत
Next article Madhubani News: खेत बचाओ अभियान का बड़ा शंखनाद, रासायनिक खादों के खिलाफ सड़कों पर उतरे वैज्ञानिक
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel