[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण एकमा में आभूषण व्यवसायी से हथियार के बल पर लाखों की लूट

एकमा में आभूषण व्यवसायी से हथियार के बल पर लाखों की लूट

0
एकमा में आभूषण व्यवसायी से हथियार के बल पर लाखों की लूट
सांकेतिक तस्वीर

एकमा. छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित एकमा क्षेत्र के आमडाढी ओवरब्रिज पर मंगलवार की शाम बाइक सवार छह नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर चांदी के आभूषण व्यवसायी से लाखों रुपये की लूट कर ली. एकमा थाना क्षेत्र के परसा गढ़ के केसरा टोला निवासी शालिग्राम सोनी के पुत्र सोनू कुमार सोनी रसूलपुर बाजार से आभूषण की आपूर्ति कर एकमा लौट रहे थे, तभी ओवरब्रिज के बीचों-बीच पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर उनके बैग में रखे एक लाख 29 हजार रुपये नकद, करीब दो से ढाई लाख रुपये मूल्य के चांदी के जेवर, मोबाइल फोन व बाइक की चाबी लूटकर महाराजगंज की दिशा में फरार हो गये. घटना के बाद पीड़ित किसी तरह बाइक को धक्का देते हुए नीचे पहुंचे और अन्य व्यक्ति के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी. एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की. वहीं पुलिस ने बताया को अभी पीड़ित के द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है जिससे लूट की वास्तविक स्थिति की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel