दाउदपुर/मांझी. बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती पर साधपुर-चमरहियां मार्ग पर कोहड़ा बाजार पेट्रोल पंप के समीप अवस्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर संस्थापक सत्यदेव प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण किया. इस मौके पर रालोमो नेता ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि महान क्रांतिकारी जगदेव बाबू ने शोषितों, पीड़ितों, पिछड़ों व वंचितों को उनका हक दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. वे जब तक रहे आम जनता के हक व इंसाफ के लिए जीवन भर लड़ते रहे. मौके गुड्डू कुशवाहा फौजी, अच्छेलाल प्रसाद, अभिमन्यु कुशवाहा, डॉ मनोज प्रसाद, राजीव कुमार, सोनू कुमार, भोला राम, सुनील पूरी समेत अनेक लोग मौजूद थे.