[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण निजामचक के समीप से सरिया लदा ट्रैक्टर को चोरों ने किया गायब, प्राथमिकी दर्ज

निजामचक के समीप से सरिया लदा ट्रैक्टर को चोरों ने किया गायब, प्राथमिकी दर्ज

0
निजामचक के समीप से सरिया लदा ट्रैक्टर को चोरों ने किया गायब, प्राथमिकी दर्ज

दिघवारा. थाना क्षेत्र के निजामचक फोरलेन सड़क के निकट से चोरी किये गये सरिया लदे ट्रैक्टर को दिघवारा पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. हलांकि, पुलिस को ट्रैक्टर की डाला व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की तलाश जारी है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि 27 अगस्त की मध्य रात्रि निजामचक गांव स्थित फोरलेन सड़क पर बुलबुल ढाबा व फैमली रेस्टोरेंट के निकट से सरिया लदी ट्रैक्टर चोरी हो गया था. घटना को उस समय चोरों ने अंजाम दिया था जब उक्त ट्रैक्टर का चालक रात्रि में खाना खाकर सो गया था. ट्रैक्टर गड़खा थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव निवासी अमरेंद्र प्रसाद राय का बताया जाता है. चालक पटना से सरिया लोड कर गड़खा के लिए चला था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है. बहुत ही जल्द सरिया लदा ट्रैक्टर के डाला को बरामद कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.आपको बता दें कि बीते दिन थाना क्षेत्र के छतर छपरा से भी अपराधियों ने सरिया लदा ट्रैक्टर को लूट लिया था और चालक को छपरा के समीप फेंक दिया था,बाद में पुलिस ने सरिया लदे उक्त ट्रैक्टर को बरामद करने में सफलता हासिल की थी. फोरलेन सड़क के चालू होने से लूट की घटना बढ़ना पुलिस के सिरदर्द बन गया है और ऐसे में पुलिस को अपनी मुस्तैदी बढ़ानी पड़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel