[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण saran news : रामजानकी मंदिर से चोरी गयी राम, जानकी व लक्ष्मण की मूर्ति बरामद

saran news : रामजानकी मंदिर से चोरी गयी राम, जानकी व लक्ष्मण की मूर्ति बरामद

0
saran news : रामजानकी मंदिर से चोरी गयी राम, जानकी व लक्ष्मण की मूर्ति बरामद
सांकेतिक तस्वीर

saran news : मशरक. मशरक थाना परिसर से सटे राम जानकी मंदिर में 18वीं सदी की मूर्ति चोरी होने के सातवें दिन सारण के सीनियर एसपी के निर्देशन में मशरक डीएसपी संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में गठित एसआइटी की टीम ने बरामद कर लिया. मशरक थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि मंदिर से चोरी गयी मूर्ति का सफल उद्भेदन वरीय पदाधिकारी के मार्गदर्शन, एसआइटी में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी का निरंतर प्रयास एवं स्थानीय लोगों, मीडिया के सहयोग की वजह से संभव हो पाया, जो निश्चित ही आस्था की बड़ी जीत है. डीएसपी ने बताया कि चोरी कांड का मास्टरमाइंड मशरक निवासी अखिलेश तिवारी, पिता स्व चंद्रमा तिवारी निकला. उसकी गिरफ्तारी के बाद चोरी में शामिल मुन्ना सहनी, पिता मोहन सहनी, गोपी छपरा केसरिया, पूर्वी चंपारण एवं संजय सिंह, पिता शंभू सहनी, जमुनिया, भोपतपुर, पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ के बाद इन अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में संलिप्त अपराधी मुजफ्फरपुर के देवरिया थाने के धरफड़ी गांव निवासी के घर से श्रीराम एवं लक्ष्मण की मूर्ति, जबकि इसी गांव के राजन सहनी के फूस के मरई में जमीन में गाड़ी गयी मां सीता की मूर्ति बरामद की गयी. हालांकि ये दोनों अभियुक्त पुलिस की पकड़ में अभी तक नहीं आये हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. गिरफ्तार मास्टरमाइंड अखिलेश तिवारी ने पुलिस को बताया है कि अष्टधातु की तीनों मूर्ति दो सौ वर्ष पुरानी है, जिसकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ से अधिक होने की वजह से पैसे के लिए चोरी करने का षड्यंत्र रचा. मशरक डीएसपी के साथ एसआइटी में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मशरक रणजीत पासवान, मशरक के अनि श्रवण कुमार पाल, अनि अंकित ओझा, अनि मुकेश कुमार, इसुआपुर से अनि संग्राम सिंह, पानापुर से अनि राजाराम, सारण डीआइयू टीम के चौकीदार रामराज, अमर कुमार, महिला पुलिस बल सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. जानकारी हो कि पांच जनवरी के मध्य रात चोरों ने मंदिर का पिछला दरवाजा तोड़ सीसीटीवी सेट तोड़कर मंदिर से मूर्ति की चोरी कर ली थी, जिसमें एक मूर्ति को कटर से पैर के पास से काट कर ले गये थे. इसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वरीय पदाधिकारियों से बात कर आस्था को लेकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी. मशरक पहुंचे डीआइजी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण ने लोगों को यह कहकर भरोसा दिलाया था कि जनमानस का सहयोग मिला, तो शीघ्र सफलता मिलेगी. घटना के अगले दिन ही चोरी में प्रयुक्त कटर सहित दानपात्र के कुछ सिक्के मंदिर से कुछ दूरी पर मिलने के बाद ही पुलिस को अहम सुराग मिलने की बात बतायी जाती है. उसी वक्त सारण के सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने रात्रि गश्ती प्रभारी सअनि जितेंद्र चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जिससे हड़कंप मचा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel