भीषण गर्मी से हाफ रहे हैं सर्विस वायर और ट्रांसफार्मर, रोज 130 से 150 रजिस्टर्ड कंप्लेन, 1800 से अधिक आ रहे हैं कॉल

Saran News:  भीषण गर्मी में ओवहीट से फ्यूज उड़ने, तार गलने, जंफर टूटने की शिकायतें आ रही है. हालांकि विभाग पूरी तरह मुस्तैद है. हर समस्याओं का समाधान तुरंत करने के लिए प्रयासरत है.

By Rajeev Kumar | May 24, 2026 9:03 AM

Saran News: (संजय भारद्वाज की रिपोर्ट) इस भीषण गर्मी में आम आदमी का हाल तो बेहाल है ही, बिजली कंपनी के ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे हैं. ओवरहीट के वजह से फ्यूज उड़ने, तार गलने, जंफर टूटने और सबसे अधिक सर्विस वायर गलने की घटनाएं सामने आ रही हैं.

पहले आते थे 40 से 50 रजिस्टर्ड कॉल

इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सामान्य दिनों में फ्यूज कॉल सेंटर को 40 से 50 रजिस्टर्ड कॉल आते थे अभी के समय में 130 से 150 कॉल आ रहे हैं. जबकि तीन लैंडलाइन और दो फ्यूज कॉल सेंटर का मोबाइल नंबर पर प्रतिदिन ऑस्टिन 1800 से 2000 कॉल आ रहे हैं जो इस बात का प्रूफ है कि भीषण गर्मी की वजह से बिजली से संबंधित समस्याएं बढ़ गई हैं.

4 घंटे के अंदर सर्विस वायर से संबंधित समस्याओं का हो रहा निपटारा

भीषण गर्मी के बीच आ रहे ताबड़तोड़ कॉल से जहां बिजली विभाग के कर्मी परेशान है. वहीं जो भी समस्याएं आ रही हैं उनको निपटाने के लिए कर्मियों की सभी तरह की छुट्टी रद्द कर दी गई है. उन्हें एक्शन मोड में कर दिया गया है. 24 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट वाइस लगा दी गई है. निर्देशित किया है कि घर के सर्विस वायर से संबंधित यदि शिकायत है तो 1 से 4 घंटे के अंदर निपटारा करें और केवल जलने या ट्रांसफार्मर में आग लगने की समस्या है तो 6 घंटे के अंदर निपटारा कर दे. ट्रांसफार्मर जलने की समस्या को 12 घंटे के अंदर दूर करने का आदेश दिया गया है. विभाग का दावा है कि इस टाइमलाइन के अंदर सभी कार्य हो रहे हैं. सभी शिकायतों का 100 फ़ीसदी निष्पादन किया जा रहा है.

Also Read: भीषण गर्मी में फेल हुए ट्रांसफार्मर, सारण में कहीं लगी आग तो कहीं तकनीकी खराबी से रातभर गुल रही बिजली