बीडीओ ने एकमा सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी एकमा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

By ALOK KUMAR | March 13, 2026 9:35 PM

एकमा. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी एकमा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान इमरजेंसी सेवा में तैनात डॉ. विवेक कुमार से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, डॉक्टरों की ड्यूटी व्यवस्था तथा मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली. साथ ही एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता और उसके संचालन से संबंधित व्यवस्था की भी समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सेवाओं पर संतोष जताया. उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये तथा अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को भी और सुदृढ़ किया जाये. इस दौरान अस्पताल में तैनात डॉक्टर, एएनएम, जीएनएम, एंबुलेंस चालक, स्वास्थ्यकर्मी और सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे.