[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Saran News: कॉलेज से लौट रही स्नातक की छात्रा की ट्रक से कुचल कर मौत

Saran News: कॉलेज से लौट रही स्नातक की छात्रा की ट्रक से कुचल कर मौत

0
Saran News: कॉलेज से लौट रही स्नातक की छात्रा की ट्रक से कुचल कर मौत

छपरा. नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक सोलंकी बीएड कॉलेज के समीप अनियंत्रित ट्रक के धक्के से एक युवती की मौत हो गयी. मृतक दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर वार्ड दो निवासी रितेश कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी बतायी जाती है. पति ने बताया कि बुधवार की सुबह हम लोग राजेंद्र कॉलेज से पार्ट टू का फॉर्म लेकर वापस अपने गांव जा रहे थे कि तभी भिखारी चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आकर मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी, जिसके बाद पति दाहिनी तरफ गिर गया, वहीं पत्नी बायीं तरफ गिर गयी. ट्रक चालक में भगाने के क्रम में विपरीत दिशा में जाकर युवती को कुचल दिया जिस कारण उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. घटना होने के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया. परिजनों ने इसकी सूचना नगर थाने को दी. मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रक को जब्त कर लिया. वहीं, पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां देर शाम तक पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

ट्रक चालक नहीं कम कर रहे रफ्तार

सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि डोरीगंज से भिखारी चौक तक महाजाम लगा हुआ है. इस कारण उन लोगों को भी दिघवारा से छपरा आने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. विदित हो की आरा-छपरा पुल से लेकर भिखारी चौक तक जाम का झाम लगा रहता है. ट्रक चालक सड़क के एक किनारे तो खड़े रहते हैं, लेकिन मौका मिलते ही विपरीत दिशा से भागने की भी कोशिश करते हैं. इस कारण कई बार दुर्घटना हो चुकी है, लेकिन इसको लेकर अब तक कोई भी ठोस कार्रवाई पुलिस के द्वारा नहीं की गयी है. इस कारण आये दिन लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गांव रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel